back to top
22.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

आदिवासी हिंदू थे, हैं और रहेंगे : रामचंद्र खराड़ी

गुमला, 02 मार्च (हि.स.)। आदिवासी हिंदू थे, हैं और रहेंगे। वास्तव में जनजातीय समाज हिंदू समाज से कभी अलग नहीं रहा। उनकी पूजा पद्धति, जीवन शैली सब कुछ वैसा ही है जैसा हिंदू समाज का है। यह बात अखिल भारतीय वनवासी कल्याण केंद्र के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामचंद्र खराड़ी ने मंगलवार को कही। वे जशपुर से रांची लौटने के क्रम में रायडीह पतराटोली में भाजपा के वरिष्ठ नेता विनय कुमार लाल एवं वनवासी कल्याण केंद्र के जिला सचिव विनीत कुमार लाल के आवास में कुछ देर के लिए रूके थे। उनके साथ वनवासी कल्याण के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सतेंद्र सिंह एवं राष्ट्रीय ग्रामीण विकास प्रमुख बिंदेश्वर साहु भी थे। खराड़ी ने गुमला जिले में वनवासी कल्याण केंद्र की संगठनात्मक स्थिति, जनजातीय समाज की स्थिति, सामुदायिक वनाधिकार पट्टा, धर्मान्तरण और केंद्र से संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी ली। खराड़ी ने कहा कि एक साजिश के तहत जनजातीय समाज के बीच हिंदू से अलग धर्म होने का भ्रम फैलाया जा रहा है। उनके हिंदू न होने की बात कही जा रही है। लेकिन, यह बात सच नहीं है। पूरे देश का जनजातीय समाज भगवान राम के प्रति श्रद्धावान रहा है। भगवान राम ने जनजातीय समाज के सहयोग से ही लंका विजय की थी। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष रामचंद्र खराड़ी राजस्थान से आते हैं। वे पहले प्रशासनिक सेवा में थे। राजस्थान में जनजातीय समाज के विकास के लिए उन्होंने कई उल्लेखनीय कार्य किए हैं। अब भी राजस्थान के विभिन्न जनजातीय समाज के किसी भी निर्णय में उनकी अहम भूमिका रहती है। खराड़ी सेवानिवृत होने के बाद वनवासी कल्याण केंद्र से पूर्णकालिक कार्यकर्ता के रूप में जुड़े और अब वे राष्ट्रीय अध्यक्ष का दायित्व निभा रहे हैं। हिन्दुस्थान समाचार /हरिओम/वंदना/चंद्र

Advertisementspot_img

Also Read:

मंदिर और कई चीजों में छूट: जानिए किस देश में हिंदुओं को मिलते हैं विशेष अधिकार

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क।  अक्सर यह धारणा बनाई जाती है कि मुस्लिम-बहुल देशों में अल्पसंख्यकों, खासकर हिंदुओं को समान अधिकार और धार्मिक स्वतंत्रता नहीं मिलती।...
spot_img

Latest Stories

LPG Crisis: भारत में कब-कब आया LPG गैस संकट? जानिए 2026 से पहले कब-कब लोगों को हुई गैस की किल्लत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते...

Chaitra Navratri 2026: घटस्थापना मुहूर्त, पूजा विधि और नौ दिन की त्योहार की पूरी जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म का सबसे पवित्र और...

भारत में क्या है इच्छा मृत्यु की प्रक्रिया? विदेशों से कितनी अलग है पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार 11 मार्च को सुप्रीम कोर्ट...

बॉक्स ऑफिस पर The Kerala Story 2 का रहा अच्छा प्रदर्शन, जानिए कलेक्शन रिपोर्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी 2: गोज...

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व...

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...