back to top
25.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल बारिश की भेंट चढ़ा तो IND vs NZ में कौन बनेगा विजेता?

चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला रविवार को खेला जाना है। भारत- न्यूजीलैंड के बीच यह फाइनल बारिश की भेंट चढ़ जाता है तो फिर इन दोनों टीमों में से विजेता कौन बनेगा?

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला कल यानी रविवार को होना है। आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी को ये बड़ा इवेंट दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में आयोजित किया जा रहा है। इस फाइनल मुकाबले में रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम न्यूजीलैंड से साथ खिताबी मुकाबला खेलेगी। इस टूर्नामेंट में दोनों टीमों का प्रदर्शन अब तक काफी शानदार रहा है। ऐसे में टाइटल के लिए दोनों बीच एक धमाकेदार मुकाबला देखने को मिलेगा। उम्‍मीद है कि, यह संघर्ष कड़ा होने वाला है। हालांकि एक सवाल यह भी है कि, अगर फाइनल मैच बारिश के चलते धुल जाता है तो विजेता कौन बनेगा?


कैसा रहेगा मौसम?

कल यानी रविवार को चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। यहां फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है। पूरे 100 ओवर का खेल होना तय है। लेकिन अगर किसी कारण वश से अचानक मौसम में बदलाव आता है और मैच बारिश की भेंट चढ़ जाता है तो क्‍या होगा? आपका मालूम हो कि, इस स्थिति से निपटले के लिए 10 मार्च को रिजर्व डे (Reserve Day) के तौर पर रखा गया है। अब सवाल आता है कि अगर रिजर्व डे पर भी गेम नहीं हुआ तो क्‍या होगा? क्या लीग स्टेज में जीत के चलते भारत को चैंपियन मान लिया जाएगा?

अगर फाइनल नही हुआ तो फिर क्‍या?

अगर फाइनल मुकाबला दोनों दिन नहीं हो पाता है तो इस हालात में फिर दोनों टीमों को संयुक्त विजेता घोषित कर दिया जाएगा। इस तरह के हालात साल 2002 में भी हो चुके हैं। जब कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में भारत और श्रीलंका की टीमें आमने-सामने थीं। जब फाइनल मैच दो दिन खेला गया, लेकिन पहली पारी का खेल खत्‍म होने के बाद बारिश दखल देती। तो ऐसे में खिताबी मुकाबला पूरा नहीं हो पाया। भारत और श्रीलंका को संयुक्त विजेता घोषित किया गया था।

अगर फाइनल मुकाबला टाई हुआ तो?

अगर फाइनल मुकाबला टाई हो जाता तो ऐसी स्थिति में क्या होगा? ऐसी हालत में फैसला सुपर ओवर से होता है। अगर पहला सुपर ओवर टाई हो जाता है तो फिर दूसरा सुपर ओवर खेला जाएगा। तब भी टाई रहा तो बाउंड्री के आधार पर विजेता तय किया जाएगा। गौरतलब है कि, साल 2019 में न्यूजीलैंड और इंग्‍लैंड के बीच ऐसेा हो चुका है। मैच टाई होने के बाद सुपर ओवर खेला गया। जब सुपर ओवर भी टाई हो गया तो इंग्लैंड की टीम को बाउंड्री काउंट के आधार पर विजेता घोषित कर दिया गया था।

25 साल बाद फाइनल में भिड़ेंगी दोनों टीमें

करीब 24 साल बाद भारत और न्यूजीलैंड आईसीसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में आमने-सामने होंगी। इससे पहले साल 2000 में न्यूजीलैंड ने भारत को हराकर आईसीसी नॉकआउट ट्रॉफी जीती थी। यह न्यूजीलैंड का एकमात्र आईसीसी खिताब है। वहीं, भारत दो बार चैंपियंस ट्रॉफी जीता है और वह तीसरी बार खिताब अपने नाम करने की कोशिश करेगा।

Advertisementspot_img

Also Read:

पिता के निधन से शोक में डूबे रिंकू सिंह, टूर्नामेंट में खेलेंगे या नहीं? BCCI ने दी ताजा जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह पर 27 फरवरी की सुबह दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। लिवर कैंसर से जूझ रहे...
spot_img

Latest Stories

किसी भी जनसभा में उड़ा दूंगा…’ BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर को जान से मारने की धमकी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। गाजियाबाद के लोनी से बीजेपी विधायक...

कार्तिक आर्यन से आर माधवन तक ये सेलेब्स पहले थे इंजीनियर, फिर यू बन गए स्टार्स

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदी सिनेमा में आज के...

क्या आप भी अपने गले के कालेपन से हो गई हैं परेशान? तो इस प्रकार कर सकती हैं उसका उपाय

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। महिलाओं की स्किन रूटिंग काफी...

Vastu Tips: नकारात्मकता को दूर करने के लिए करें ये वास्तु उपाय, चारों तरफ से आएगी तरक्की

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र में बताए गए...