back to top
20.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Team India: एक ही घंटे में टीम इंडिया ने जीते दो मैच, इन दोनों खिलाड़ियों ने बल्ले से पिच पर जमकर मचाया उत्पात

9 अक्टूबर 2024 का दिन खेल जगत में टीम इंडिया के नाम रहा। फिर चाहे वह महिला क्रिकेट टीम हो या पुरुष टीम, दोनों ने अपने अपने मैचों में जीत दर्ज की।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बीते दिन 9 अक्टूबर को भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को हराकर अपनी सेमीफाइनल मे जगह बनाने की उम्मीद को जिंदा रखा है जबकि पुरुष क्रिकेट टीम ने बांग्लादेश को हराकर 3 टी20 मैचों की सीरीज को 2-0 से अपने नाम कर लिया। भारत की ओर से कल स्टार बल्लेबाज हरमनप्रीत कौर और नीतीश कुमार रेड्डी रहे जिन्होंने अपनी ताबड़तोड बल्लेबाजी से विरोधियों को चित्त कर दिया।

महिला क्रिकेट टीम का रहा बोलबाला

भारतीय टीम ICC Women’s World Cup 2024 में अपने अभियान को लगातार मजबूत कर रही है। बीती रात महिला टीम ने श्रीलंका को 82 रनों से हराकर टेबल में ऑस्ट्रेलिया के बाद दूसरे स्थान पर कब्जा कर लिया। यह महिला क्रिकेट के विश्व कप अभियान की रनों के लिहाज से सबसे बड़ी जीत है। इस जीत का बड़ा क्रेडिट कप्तान हरमनप्रीत को भी जाता है जिन्होंने विस्फोटक अर्धशतक लगाया। इस जीत के साथ भारत की रन रेट को तगड़ा फायदा पहुंचा है। भारत अब चाहेगा कि न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया अपने आने वाले मैच हारे जबकि भारत 13 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बड़े अंतर से हराना चाहेगा।  

पुरुष टीम ने किया बांग्लादेश को चित्त

भारतीय टीम को एक ही घंटे की भीतर दूसरी खुशखबरी भी मिल गई। बांग्लादेश के खिलाफ (Ind vs Ban 2nd T20) खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले में भारत ने 86 रनों से जीत दर्ज की और 3 मैचों की सीरीज पर 2-0 से बढ़त बना ली। पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 222 का टारगेट दिया जिसमें सबसे ज्यादा योगदान नीतीश रेड्डी की विस्फोटक पारी का रहा। बांग्लादेश की टीम 20 ओवर के खत्म होने तक 9 विकेट के नुकसान पर केवल 135 रन ही बना सकी। अब भारत को क्लीप स्वीप करने के लिए 12 अक्टूबर को हैदराबाद में आखिरी मुकाबला खेलना है।

Advertisementspot_img

Also Read:

मुंबई की सड़कों पर उमड़ेगा नीला समंदर, दिल्ली में PM मोदी से मुलाकात के बाद मरीन ड्राइव पर ओपन बस विक्ट्री परेड, वानखेड़े में...

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। India ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतकर इतिहास रच दिया है। अहमदाबाद के Narendra Modi Stadium में खेले गए फाइनल मुकाबले...
spot_img

Latest Stories

क्या आप भी चाहती हैं चेहरे पर अच्छा ग्लो? तो इन चीजों से बनाएं फेस पैक

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में दिन...

Vastu Tips: शुक्रवार के दिन करें वास्तु उपाय चमक उठेगा आपका भाग्य, मिलेगी तरक्की

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। माता लक्ष्मी की पूजा अर्चना...