back to top
20.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

IND Vs ENG: तीसरे टेस्ट के लिए भारतीय टीम का स्क्वॉड तय, 2 दिग्गजों की एंट्री, 3 खिलाड़ी बाहर

IND Vs ENG Test Match: टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज जारी है। सीरीज बराबरी पर है। दोनों टीमें एक-एक मुकाबला जीती हैं। टीम इंडिया को पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा था।

नई दिल्ली, रफ्तार। टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज जारी है। सीरीज बराबरी पर है। दोनों टीमें एक-एक मुकाबला जीती हैं। टीम इंडिया को पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, दूसरे मैच में इंग्लैंड टीम को 106 रनों से हराया। अब तीसरा मुकाबला 15 फरवरी से राजकोट में खेला जाएगा। मैच से पहले टीम इंडिया को अगले 3 टेस्ट मैचों के लिए स्क्वाड का ऐलान करना है। इसको लेकर 5 बड़ी जानकारी सामने आई है। बीसीसीआई के सूत्र के मुताबिक अगले मैच में 3 बड़े खिलाड़ियों की वापसी होने वाली है। जबकि, 2 खिलाड़ी टीम से बाहर हो गए हैं।

जडेजा के खेलने पर सस्पेंस

राजकोट टेस्ट से पहले टीम इंडिया पर कई सस्पेंस हैं। दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली अगला मैच खेलेंगे या फिर नहीं यह बड़ा सस्पेंस है। इसके अतिरिक्त क्या केएल राहुल चोट से उबरे हैं? अगले मैच में वापसी के लिए तैयार हैं? रवींद्र जडेजा पर भी सस्पेंस है कि वह अगला मैच खेलेंगे या नहीं। इस बीच खबर आ रही थी कि तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को तीसरे टेस्ट मैच से बाहर किया जा सकता है। टीम सेलेक्टर और कप्तान रोहित शर्मा इसी सोच में पड़े हैं कि अगले टेस्ट में किसे खेलाएं और किसे नहीं।

पांचवें टेस्ट में खेल सकते हैं कोहली

बीसीसीआई के सूत्र के मुताबिक विराट कोहली पर अगले 2 मैचों से भी बाहर रह सकते हैं। वह 5वें टेस्ट मैच में वापसी कर सकते हैं। उससे पहले टीम में वापसी मुश्किल है। वहीं, ऑलराउंडर खिलाड़ी रवींद्र जडेजा चोट से नहीं उबर पाए हैं। ऐसे में वह अगले मैच से भी बाहर रहने वाले हैं। उनको पहले टेस्ट मैच में रन लेने के दौरान चोट लगी थी। विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल अगले मैच में वापसी करने वाले हैं। उनको उंगली में चोट लगी थी, जिस कारण दूसरे टेस्ट मैच से बाहर थे।

मुकेश होंगे टीम से बाहर

दूसरे टेस्ट में स्टार बल्लेबाज मो. सिराज को आराम देकर तेज गेंदबाज मुकेश कुमार को टीम में जगह दी गई थी। मगर, मुकेश ने अपने प्रदर्शन से टीम को प्रभावित नहीं कर सके। ऐसे में तीसरे टेस्ट से उनको बाहर किया जाएगा। उनकी जगह फिर से मो. सिराज को मौका दिया जाएगा।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Controversial Cricketers: विवादों ने लगा दिया इन पॉपुलर खिलाड़ियों के करियर पर ब्रेक, कभी इंटरनेशनल क्रिकेट में हुआ करते थे धुरंधर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आपने एक कहावत तो जरूर सुनी होगी कि समय बड़ा बलवान होता है। ऐसा ही कुछ क्रिकेट की दुनिया में भी...
spot_img

Latest Stories

प्रमुख देवताओं में से एक हैं Bhagwan Vishnu, जानिए पालनहार का दिव्य रूप और अवतार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भगवान विष्णु (Bhagwan Vishnu) हिंदू...

जतिन नाम का मतलब- Jatin Name Meaning

Meaning of Jatin /जतिन नाम का मतलब :Ascetic/तपस्वी Origin /...

Navratri में बना रही हैं साबूदाना की खिचड़ी, तब उपयोग करें इस रेसिपी का

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नवरात्रि (Navaratri) के दौरान व्रत...

Salman khan की फिल्म मातृभूमि कब होगी रिलीज? सामने आया बड़ा अपडेट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सलमान खान (Salman khan) की...

मार्च के बदलते मौसम में बढ़ सकता है फ्लू का खतरा, बचाव के लिए करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल के महीने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵