back to top
22.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Indian Test Squad for Bangladesh Series: भारतीय टीम का ऐलान, ऋषभ पंत और केएल राहुल की वापसी, अय्यर की छुट्टी

BCCI ने बांग्लादेश के खिलाफ 19 सिंतबर से शुरु होने वाली सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। टेस्ट टीम में ऋषभ पंत की वापसी हुई है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत 19 सिंतबर से बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलने वाला है जिसे लेकर BCCI ने भारतीय टीम (india squad for bangladesh) का ऐलान कर दिया है। बता दें कि एक्सीडेंट के बाद पहली बार ऋषभ पंत की टेस्ट टीम में वापसी हुई है जबकि श्रेयस अय्यर और ईशान किशन को बाहर का रास्ता दिखाया गया है। सीरीज का पहला मुकाबला 19 सिंतबर को होना है जिसके लिए टीम इंडिया कमर कस चुकी है।

एक्सीडेंट के बाद पहली बार टेस्ट टीम में दिखेंगे ऋषभ पंत

634 दिन पहले ऋषभ पंत के साथ सड़क दुर्घटना घटी थी जिसके बाद उनके क्रिकेट में वापसी को लेकर शंका जाहिर की जा रही थी। हालांकि उन सभी कयासों को पंत ने धता बताते हुए एक बार फिर टेस्ट टीम (india vs bangladesh) में वापसी की है। आपको बता दें कि WTC चैंपियनशिप फाइनल से पहले भारत-ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिहाज से पंत की वापसी बेहद अहम बताई जा रही है। हालांकि पंत अभी भी दलीप ट्राफी में अपना शानदार प्रर्दशन कर रहे हैं।

गौतम गंभीर की होगी अग्निपरीक्षा

मौजूदा साल में भारतीय टीम का यह पहला टेस्ट मुकाबला होगा। इस सीरीज को लेकर हाल ही में भारतीय टीम के कोच बने गौतम गंभीर पर भी काफी दवाब होगा। यह पहला मौका होगा जब गंभीर टेस्ट टीम में कोचिंग करते हुए दिखाई देंगे। जानकारी के लिए बता दें कि WTC चैंपियनशिप का फाइनल खेलने के लिए भारतीय टीम को 10 मुकाबलों में से 7 मुकाबलों में जीत दर्ज करना बेहद जरूरी है।

पहले टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम (ind vs ban test squad):

रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, शुभमन गिल, केएल राहुल, सरफराज खान, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), आर अश्विन, अक्षर पटेल, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप, जसप्रीत बुमराह और यश दयाल।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Travel Tips: पार्टनर को दें सरप्राइज, लेकर जाएं इन जगहों पर मिलेगा सुकून

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप अपने पार्टनर के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵