back to top
31.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Shafali Verma: भारतीय महिला टीम की जोरदार जीत, शेफाली ने अर्धशतकीय पारी से जीता दिल

Ind vs Bangladesh: भारतीय महिला टीम ने बांग्लादेश को तीसरे टी-20 मैच में करारी शिकस्त दी है। टीम ने सीरीज में 3-0 की बढ़त बनाई है। सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने अर्धशतकीय पारी खेली।

नई दिल्ली, रफ्तार। भारतीय महिला टीम ने बांग्लादेश को टी-20 मैच में सात विकेट से हराया है। पांच मैचों की सीरीज में भारतीय टीम 3-0 से अजेय है। गुरुवार को खेले गए मैच में शेफाली वर्मा ने अर्धशतकीय पारी खेली। साथ ही गेंदबाजों ने भी शानदार प्रदर्शन किया। बता दें, इस साल महिला टी-20 वर्ल्ड कप खेला जाना है। यह टूर्नामेंट बांग्लादेश में ही होना है, इसलिए भारतीय टीम का प्रदर्शन काफी मायने रखता है।

हरमनप्रीत ने टॉस जीतकर फील्डिंग चुनी

भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग चुनी। खिलाड़ियों ने अपने कप्तान के फैसले को सही साबित करके दिखाया। बांग्लादेश के लिए सलामी बल्लेबाज दिलारा अख्तर ने 25 गेंदों पर 39 रन और कप्तान निगार सुल्ताना ने 28 रनों की पारी खेली। हालांकि पूरी टीम 20 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 117 रन पर सिमट गई।

राधा ने झटके दो विकेट

भारतीय टीम से राधा यादव ने 22 रन देकर दो विकेट चटकाए। रेणुका सिंह, पूजा वस्त्राकर और श्रेयांका पाटिल ने एक-एक विकेट गिराए। भारत ने 18.3 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 121 रन बनाकर मैच जीत लिया। टीम की ओर से शेफाली और स्मृति मंधाना ने शानदार शुरुआत की। इन दोनों बल्लेबाजों ने पावर प्ले में बिना विकेट गंवाए 59 रन जोड़े थे। शेफाली ने 38 गेंदों पर आठ चौकों की मदद से 51 रन बनाए। स्मृति मंधाना ने 42 गेंदों पर पांच चौके और एक छक्का की मदद से 47 रन बनाए।

शेफाली ने चौके से खोला था खाता

शेफाली और मंधाना ने पहले विकेट के लिए 12.1 ओवर में 91 रनों की साझेदारी की। स्मृति ने मारुफ अख्तर और शेफाली ने फारिहा त्रिशाना पर चौके के साथ खाता खोला। शेफाली प्लेयर ऑफ द मैच चुनी गईं। दोनों टीमों के बीच छह मई को सीरीज का चौथा टी-20 मैच खेला जाएगा। यह मुकाबला सिलहट में होना है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Parth Pawar और Raj Thackrey की मुलाकात से गरमाई महाराष्ट्र की राजनीति, नए समीकरणों की अटकलें तेज

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। महाराष्ट्र की राजनीति में एक नई...

Dhurandhar 2 बस 11 दिनों में बनी मिसाल, बॉक्स ऑफिस पर बना डाले कई बड़े रिकॉर्ड

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह Ranveer Singh की...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵