back to top
17.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

नीदरलैंड के खिलाफ भारतीय महिला हॉकी टीम की लगातार दूसरी हार, दोस्ताना मैच में 3-1 से मिली करारी हार

नीदरलैंड के खिलाफ अपने दूसरे दोस्ताना मैच में भारतीय महिला हॉकी टीम 3-1 से हार का सामना करना पड़ा है। नीदरलैंड के खिलाफ भारतीय टीम की ये लगातार दूसरी हार है।

नई दिल्ली, एजेंसी। भारतीय महिला हॉकी टीम को गुरूवार को केप टाउन में अपने दूसरे दोस्ताना मुकाबले में नीदरलैंड के खिलाफ 1-3 से हार का सामना करना पड़ा। भारत के लिए एकमात्र गोल सलीमा टेटे ने 50वें मिनट में किया।

मैच में नीदरलैंड ने आक्रामक शुरुआत की और मैच के चौथे मिनट में ही मारिन वीन ने गोल कर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। मैच के 13वें मिनट में लिदेविज वेल्टेन ने एक और मैदानी गोल कर अपनी टीम की बढ़त को दोगुना कर दिया। उन्होंने मैच के 29वें मिनट में अपनी टीम के लिए तीसरा गोल कर भारत को दबाव में ला दिया।

मैच के 50वें मिनट में सलीमा टेटे ने पेनल्टी कार्नर को गोल में बदलकर भारत का खाता खोला और स्कोर 3-1 हो गया। अंत में यही स्कोर निर्णायक साबित हुआ और भारत 3-1 से मैच हार गया। बता दें कि पिछले मैच में भी नीदरलैंड ने भारत को 3-1 से हराया था।

मेजबान दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रहा अच्छा प्रदर्शन

भारत ने इससे पहले मेजबान दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चार मैचों की टेस्ट सीरीज़ में भाग लिया था, जिसमें टीम ने तीन में जीत दर्ज की और एक ड्रॉ रहा।

भारतीय हॉकी टीम शनिवार को नीदरलैंड के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका दौरे का अपना अंतिम मैच खेलेगी। मैच भारतीय समयानुसार शाम को 6:00 बजे से शुरू होगा।

Advertisementspot_img

Also Read:

नो हैंड शेक पॉलिसी पर लगा विराम, सुल्तान जोहोर कप में भारत-पाक खिलाड़ियों ने मिलाया हाथ

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । एशिया कप 2025 में भारत-पाकिस्तान के तीनों मुकाबलों, जिसमें फाइनल भी शामिल था। इस मैच में टीम के कप्‍तान...
spot_img

Latest Stories

Astro Today 22 March 2026: कन्या राशि – आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी, सट्टेबाज़ी से दूर रहना होगा

धन लाभ: आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। शेयर बाज़ारसे अच्छा...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵