back to top
18.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

IND vs AUS: एक बार फिर गाबा का घमंड तोड़ने के इरादे से उतरेगा भारत, यहां देखें लाइव टेलीकास्ट

दूसरे मैच में करारी शिकस्त झेलने के बाद भारत की नजरे गाबा में खेले जाने वाले मैच पर होंगी जिसे जीतकर भारत बढ़त बनाना चाहेगा।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी खेली जा रही है। पर्थ में जीत के बाद टीम इंडिया को बढ़त बनाने की उम्मीद थी लेकिन एडिलेड टेस्ट में भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के सामने घुटने टेकती हुई नजर आई। हालांकि गाबा में कल से शुरु होने वाले तीसरे टेस्ट में भारत को वापसी करने की उम्मीद होगी। इस मैच को लाइव देखने के लिए आपको अपनी नींद खराब करनी होगी क्योंकि भारतीय समयनुसार इस मैच की शुरुआत सुबह 5:50 बजे होगी। आइए जानते हैं कि कहां IND vs AUS Live Streaming देख सकते हैं। 

कहां देखें IND vs AUS Live Streaming

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरे टेस्ट की शुरुआत कल सुबह 5:50 बजे होगी। क्रिकेट फैंस इसे न सिर्फ टीवी पर देख पाएंगे बल्कि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर भी इसका लाइव टेलीकास्ट देखा जा सकेगा। ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच एक लंबा टाइम गैप है यही कारण है कि इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग सुबह 5:50 बजे से शुरु हो जाएगी। इसे टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स पर देख सकते हैं जबकि ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म Disney+Hotstar पर भी देखा जा सकेगा। 

WTC Final के लिहाज से हर हाल में जीतने चाहेगी टीम इंडिया

Border Gavaskar Trophy की शुरुआत से पहले ही भारत को 5 मैचों में से 4 मैचों में जीत दर्ज करनी थी। टीम इंडिया की उम्मीदों को झटका तब लग गया जब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा था। इस हार के बाद भारतीय टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की प्वाइंट टेबल में पहले नंबर से गिरकर तीसरे नंबर पर आ गई थी। ब्रिसबेन में टीम इंडिया जीत के इरादे से उतरेगी और WTC में अपनी पकड़ मजबूत करना चाहेगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

IND vs AUS: बारिश से धुला पांचवा टी20 मैच, 2-1 से टीम इंडिया के नाम हुई सीरीज

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का रोमांचक आखिरी मुकाबला शनिवार, 8 नवंबर को ब्रिस्बेन...
spot_img

Latest Stories

Poco X8 Pro vs X8 Pro Max: कौन सा स्मार्टफोन है बेहतर? जानें फीचर्स, बैटरी और कीमत

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पोको ने भारत में अपनी...

IPL में जब बीच मैदान हुआ था संग्राम, जानें आईपीएल इतिहास की सबसे भयंकर फाइट्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League सिर्फ चौकों-छक्कों और...

RLD चीफ और केंद्र सरकार में मंत्री Jayant Chaudhary को मिली धमकी, मुर्शिदाबाद से आया धमकी भरा कॉल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्रीय मंत्री Jayant Chaudhary से जुड़ी...

उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी कैबिनेट का हुआ विस्तार, 5 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

Manish Malhotra की मां का 94 साल की उम्र में निधन, सितारों ने दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मशहूर फैशन डिजाइनर...