back to top
24.1 C
New Delhi
Monday, March 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Ind vs Aus: मैथ्यू हेडन का बड़ा बयान- Rohit-kohli नहीं, Rishabh Pant करेंगे टीम इंडिया का बेड़ा पार

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज मैथ्यू हेडन ने बॉर्डर गावस्कर सीरीज से पहले एक बड़ा बयान दिया है। हेडन ने ऋषभ पंत की तारीफ करते हुए उन्हें भारतीय टीम का गेम चेंजर खिलाड़ी बताया है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉर्डर गावस्कर सीरीज को लेकर ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज मैथ्यू हेडन ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि ‘रोहित शर्मा और विराट कोहली से ज्यादा जीत की भूख ऋषभ पंत जैसे यंग बल्लेबाजों के पास है। उनकी मसल स्ट्रेन्थ बहुत अच्छी है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में पंत भारतीय टीम के लिए तुरुप का इक्का साबित हो सकते हैं।’

ऋषभ पंत में है जीत की भूख

हेडन ने कहा- ‘ऋषभ की बल्लेबाजी शैली और उनकी मसल स्ट्रेंथ देखकर ऐसा लगता है की उनमें मुकाबले जीतने की भूख है। पंत यंग टैलेंट हैं, वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय टीम के लिए गेम पलटने वाले खिलाड़ी साबित हो सकते हैं। उनकी इनोवेशन को देखना दिलचस्प होगा। मैं ये देखने के लिए उत्सुक हूं कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की रणनीति कैसी होगी।

WTC Championship के लिहाज से अहम होगी सीरीज

बॉर्डर गावस्कर सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में एंट्री पाने में निर्णायक भूमिका निभा सकती है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 मैचों की सीरीज का शुभारंभ 22 नवंबर से पर्थ में हो रहा है। चूंकि भारत WTC की पाइंट्स टेबल में टेबल टॉपर है, ऐसे में भारत बढ़त बरकरार रखने के लिए ज्यादा से ज्यादा मैच जीतना चाहेगा। हालांकि ऑस्ट्रेलिया भी भारत के बाद दूसरे नंबर पर है। ऑस्ट्रेलिया भी फाइनल में पहुंचने में जी जान लगा देगा।

एक्सिडेंट के बाद टेस्ट में कर रहे हैं वापसी

30 दिसंबर 2022 को दिल्ली से देहरादून के रास्ते में रुड़की के पास ऋषभ पंत का एक्सिडेंट हो गया था, जिसके बाद रिकवर होकर उन्होंने टी20 में धमाकेदार वापसी की थी। अब एक बार फिर ऋषभ टेस्ट टीम में भी शानदर वापसी कर सकते हैं। ऑस्ट्रेलिया के साथ खेली 2020- 21 सीरीज में पंत ने 97 और 89 रनों की शानदार पारी खेली थी।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

इस दिन से खुलेगा केदारनाथ का कपाट, जानिए 6 महीने क्यों बंद रहता है मंदिर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। केदारनाथ मंदिर (Kedarnath Dham) जो...

रुचिका नाम का मतलब- Ruchika Name Meaning

Meaning of Ruchika / रुचिका नाम का मतलब: Bright,...

IPL 2026: मिचेल स्टार्क की एंट्री पर सस्पेंस के बीच Hemang Badani ने दिया अपडेट, NOC का इंतजार कर रही है DC

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 से पहले दिल्ली कैपिटल्स...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵