back to top
23.1 C
New Delhi
Saturday, April 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Bangladesh Test Squad vs India: बांग्लादेश की 16 सदस्यीय टीम का ऐलान, नए खिलाड़ी को मिली एंट्री

बांग्लादेश ने भारत के खिलाफ टेस्ट मैचों के लिए अपनी 16 सदस्यीय दल का ऐलान कर दिया है। जाकिर अली को पहली बार टीम में मौका दिया गया है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत-बांग्लादेश के बीच 19 सितंबर से दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जानी है जिसके लिए बांग्लादेश ने टीम का ऐलान कर दिया है। भारत के खिलाफ बांग्लादेश की अगुवाई नजमुल हुसैन शांतो करेंगे। शोरिफुल इस्लाम को पीठ में चोट के कारण टीम से बाहर रखा गया है जबकि जाकिर अली अनिक को टीम में पहली बार मौका दिया गया है। यह दो मैच WTC चैंपियनशिप के लिहाज से बेहद जरूरी साबित होने जा रहे हैं।

जाकिर अली इन, शोरिफुल इस्लाम आउट

शोरिफुल इस्लाम को टीम में जगह नहीं दी गई है। दरअसल, पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट के दौरान उन्हें पीठ में चोट लग गई थी, जिसके कारण वह दूसरे मैच में नहीं खेल पाए थे। यही कारण है कि उन्हें भारत दौरे के लिए नहीं चुना गया, उनकी जगह खालिद अहमद को मौका दिया गया है। इसके अलावा, बांग्लादेश ने जाकिर अली को पहली बार टेस्ट टीम में शामिल किया है। जाकिर अली ने बांग्लादेश के लिए 17 टी20 मैच खेले हैं। टीम के मुख्य विकेटकीपर लिटन दास हैं लेकिन जाकिर का चयन एक बैक अप विकेटकीपर के रूप में मजबूत विक्लप देगा।

WTC के लिहाज से अहम होगी सीरीज (Ind vs Ban)

बांग्लादेश के खिलाफ भारत को 19 और 27 सितंबर को दो मैच खेलने है जो WTC चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले पर गहरा प्रभाव डाल सकते हैं। WTC Points Table में भारत पहले स्थान पर है जबकि बांग्लादेश भारत से 7 स्थान पीछे चल रहा है। भारत इन दो मैचों को जीत कर WTC फाइनल में पहुंचने की राह को आसान करना चाहेगा।

बांग्लादेश की टीम इस प्रकार है

नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान), शादमन इस्लाम, जाकिर हसन, मोमिनुल हक, मुश्फिकुर रहीम, शाकिब अल हसन, लिटन दास, मेहदी हसन मिराज, जाकिर अली, तस्कीन अहमद, हसन महमूद, नाहिद राणा, ताइजुल इस्लाम, महमूदुल हसन जॉय, नईम हसन,खालिद अहमद।

Advertisementspot_img

Also Read:

IND vs BAN U19 World Cup: आज भारत-बांग्लादेश की टक्कर, जानिए कब, कहां और कैसे देखें लाइव मुकाबला

नई‍ दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में आज क्रिकेट फैंस को एक और रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगा, जब भारत और बांग्लादेश की...
spot_img

Latest Stories

चेपॉक में प्रियांश आर्य का तूफान, Punjab Kings ने CSK के खिलाफ सबसे तेज टीम फिफ्टी बनाकर रचा इतिहास

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 के सातवें मुकाबले में...

Gold Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, सोने की खरीद पर सख्ती: जानिए आज का पूरा अपडेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। 4 अप्रैल 2026 को तेल कंपनियों...

क्या आप भी शनिवार का व्रत रखने का सोच रहे हैं? तो जानिए कब और कैसे शुरू करें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। शनिदेव को प्रसन्न करने के...

Travel Tips: हनीमून का बना रहे हैं प्लान, तब इन जगहों पर करें विजिट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। इस समय का मौसम अभी...

Vastu Tips: शनिवार के दिन जरूर करें वास्तु उपाय, बनी रहेगी शनिदेव की कृपा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज शनिवार के दिन शनि...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵