back to top
25.1 C
New Delhi
Wednesday, March 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Ind vs Ban Day 3: भारत ने दूसरी पारी घोषित की, पंत ने की माही के रिकॉर्ड की बराबरी, गिल ने भी जड़ा शतक

पहली पारी में लड़खडाहट के बाद दूसरी पारी में भारत बेहद मजबूत स्थिति में आ चुका है। भारत की ओर से ऋषभ पंत और शुभमन गिल ने शतक जड़ दिया है और 515 रनों का टारगेट दिया है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत-बांग्लादेश के बीच पहला टेस्ट मैच एकतरफा नजर आ रहा है, हालांकि क्रिकेट में कुछ भी निश्चित नहीं होता। पहली पारी मे टॉप आर्डर के पूरी तरह फेल हो जाने के बावजूद भी अश्विन और जडेजा ने पारी को संभाला। अश्विन के शतक की बदौलत भारत पहली पारी मे 376 रन बनाने मे कामयाब रहा। बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेशी टीम भारत के सामने घुटने टेकती नजर आई और 149 पर ऑल आउट हो गई। दूसरी पारी में भारत को पंत और गिल के शतकों की बदौलत अबतक 514 रनों की लीड मिल गई है। पंत 109 के निजी स्कोर पर आउट हो गए लेकिन धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी कर गए। भारत ने बांग्लादेश को 515 रनों का टारगेट दिया है।

पंत ने की MS Dhoni के रिकॉर्ड की बराबरी

बांग्लादेश के खिलाफ शतक लगाकर ऋषभ पंत ने एक शानदार रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। पंत ने विकेटकीपर के तौर पर सबसे ज्यादा टेस्ट शतक बनाने के धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। पंत और धोनी के नाम टेस्ट विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर 6-6 शतक हो चुके हैं। धोनी के 90 टेस्ट मैचों में 6 शतक हैं जबकि पंत ने 34 मैचों मे ही ये किर्तिमान हासिल कर लिया।

शुभमन गिल ने भी शतक जड़कर दिखाए अपनी बल्लेबाजी के जौहर

पहली पारी में फ्लॉप रहने के बाद शुभमन गिल दूसरी पारी में मेहमानों पर जमकर बरसे हैं। गिल ने 176 गेंदो में 4 छक्कों और 10 चौकों की मदद से ताबड़तोड 119 रन जड़े हैं। गिल ने इस शतक को पूरा करने में 161 गेंद ली। बता दें कि शुभमन से पहले पंत भी शतक जमा चुके थे। गिल और पंत के बीच चौथे विकेट के लिए 167 रनों की साझेदारी की। इन दो शतकों की बदौलत भारत बांग्लादेश को 515 रनों का टारगेट दे पाया।

Advertisementspot_img

Also Read:

MS Dhoni Retirement: धोनी लेने जा रहे हैं IPL से संन्यास? उन्होंने खुद दे दिया जवाब, फैंस में निराशा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने वाली है जिसमें पहला मैच मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद...
spot_img

Latest Stories

Ranveer Singh की Dhurandhar 2 की आंधी का जलवा बरकरार, छठवें दिन भी किया बढ़िया कलेक्शन

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह Ranveer Singh की...

Stock Market Today: शेयर बाजार में आज जबरदस्त रिकवरी, Sensex 873 अंक उछला; Nifty 23,200 के पार

नई दिल्ली, रफतार डेस्क। भारतीय शेयर बाजार में बुधवार,...

7 महीने से फरार AAP विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा गिरफ्तार, रेप और धोखाधड़ी का आरोप

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पंजाब में बड़ी कार्रवाई करते हुए...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵