back to top
30.1 C
New Delhi
Tuesday, March 24, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

IND vs BAN: बांग्लादेश के खिलाफ भारतीय T20 टीम कुछ ऐसी दिखेगी, ऋषभ पंत और शुभमन गिल की छुट्टी?

बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज से गिल और पंत की टीम से छुट्टी हो सकती है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क।19 सितंबर से भारत-बांग्लादेश टेस्ट सीरीज (Ind vs ban test series) का आगाज होने वाला है। इसके बाद दोनों देशों के लिए बीच T20 मैचों का आयोजन होना है। हालांकि इसके लिए अभी तक टीम का ऐलान नहीं हुआ है लेकिन एक विश्वस्त रिपोर्ट के हवाले से ये जानकारी सामने आई है की इसमें बड़े खिलाड़ियों को आराम दिया जा सकता है।

गिल की अनुपस्थिति में ऋतुराज को मिल सकता है मौका

रोहित शर्मा के संन्यास लेने के बाद टी20 मुकाबलों में ओपनिंग का दारोमदार शुभमन गिल के ऊपर है। हालांकि अब इन मुकाबलों में गिल को बाहर रखा गया है तो संभव है कि उनकी जगह ऋतुराज गायकवाड़ को मौका मिल सकता है। बांग्लादेश के खिलाफ यशस्वी जायसवाल के साथ ओपनिंग ऋतुराज गायकवाड़ करते हुए दिख सकते हैं। फॉर्म के लिहाज से देखा जाए तो गायकवाड़ शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। उन्होंने भारत के लिए अब तक 23 मैच खेले हैं जिसमें 633 रन बनाए हैं।

ऋषभ पंत को भी मिल सकता है आराम

ऋषभ पंत को अगर बांग्लादेश टी20 मुकाबलों से आराम दिया जाता है तो ईशान किशन की लॉटरी लग सकती है। ईशान काफी लंबे समय से टीम से बाहर चल रहे हैं ऐसे में ईशान की वापसी टीम इंडिया में नई ऊर्जा भर सकतै है। आपको बता दें कि ईशान नें बुची बाबू स्पर्धा और दलीप ट्रॉफी में शतक लगाकर टीम में वापसी का दरवाजा खटखटाया है। ईशान के आलावा जो दूसरा नाम सबसे ज्यादा चर्चा में है वो है संजू सैमसन का। ये देखना दिलचस्प होगा की मैनेजमेंट किस खिलाड़ी पर भरोसा जताता है।

संभावित टी20 टीम

यशस्वी जायसवाल, ऋतुराज गायकवाड़, कप्तान सूर्यकुमार यादव, विकेटकीपर ईशान किशन, विकेटकीपर संजू सैमसन, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, रियान पराग, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, मुकेश कुमार, खलील अहमद।

Advertisementspot_img

Also Read:

IND vs BAN U19 World Cup: आज भारत-बांग्लादेश की टक्कर, जानिए कब, कहां और कैसे देखें लाइव मुकाबला

नई‍ दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में आज क्रिकेट फैंस को एक और रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगा, जब भारत और बांग्लादेश की...
spot_img

Latest Stories

13 साल बाद खत्म हुआ सांसों से संघर्ष, Harish Rana का निधन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। गाजियाबाद के रहने वाले Harish Rana...

West Bengal Assembly Elections 2026: तमलुक सीट पर कौन लहरा सकता है जीत का परचम? जानिए किस ओर करवट ले रहे हैं समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में 294 निर्वाचन क्षेत्र...

बदलते मौसम में जरूर खाएं ये सब्जियां, इम्यूनिटी को मिलेगी मजबूती

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। इस समय मौसम काफी बदल...

परिसीमन आयोग कैसे बनता है और क्यों Supreme Court भी नहीं बदल सकता इसके फैसले? समझिए पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारत में चुनावी व्यवस्था को संतुलित...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵