back to top
17.1 C
New Delhi
Wednesday, April 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

IND vs ENG 3rd Test: जसप्रीत बुमराह की तूफानी गेंदबाजी के सामने ढेर हुआ इंग्लैंड, तोड़ा कपिल देव का रिकॉर्ड

जसप्रीत बुमराह ने लॉर्ड्स टेस्ट में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उन्‍होंने इंग्लैंड के खिलाफ शानदार गेंदबाजी करते हुए कपिल देव का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । जसप्रीत बुमराह ने लॉर्ड्स टेस्ट में वो कारनामा कर दिखाया, जिसकी तमन्ना अब तक कई भारतीय तेज गेंदबाजों के दिल में थी। दूसरे टेस्ट में वर्कलोड मैनेजमेंट के कारण बाहर रहने के बाद बुमराह ने तीसरे टेस्ट की दूसरी सुबह जैसे ही गेंद संभाली, इंग्लैंड के बल्लेबाजों पर आफत आ गई। बुमराह ने न सिर्फ 5 विकेट चटकाए, बल्कि इस शानदार प्रदर्शन के साथ कपिल देव का एक अहम रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया।

 बुमराह ने तोड़ा कपिल देव का बड़ा रिकॉर्ड

लॉर्ड्स टेस्ट की पहली पारी में जसप्रीत बुमराह ने जबरदस्त गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट चटकाए और अपने टेस्ट करियर का 15वां फाइव विकेट हॉल हासिल किया। इस प्रदर्शन के साथ उन्होंने एक खास मुकाम भी हासिल किया, यह उनका विदेशी जमीं पर 13वां फाइव विकेट हॉल रहा। इसी के साथ उन्होंने कपिल देव का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिनके नाम विदेश में 12 बार पारी में 5 विकेट लेने का रिकॉर्ड था। अब बुमराह विदेशी धरती पर सबसे ज्यादा बार पांच विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बन चुके हैं, जो उनके करियर की एक बड़ी उपलब्धि है।

विदेशी धरती पर भारत के लिए सबसे ज्यादा 5 विकेट लेने वाले गेंदबाज

1. जसप्रीत बुमराह – 13 बार*

2. कपिल देव – 12 बार

3. अनिल कुंबले – 10 बार

4. इशांत शर्मा – 9 बार

“ऑनर्स बोर्ड” पर नाम दर्ज होने के बावजूद बुमराह ने नहीं मनाया जश्न

लॉर्ड्स के प्रतिष्ठित “ऑनर्स बोर्ड” पर नाम दर्ज कराना हर गेंदबाज का सपना होता है और जसप्रीत बुमराह ने यह उपलब्धि हासिल कर ली है। लेकिन हैरानी की बात यह रही कि इस बड़ी सफलता के बाद भी बुमराह ने कोई जश्न नहीं मनाया और पूरी तरह शांत नजर आए।

शुक्रवार को, इंग्लैंड की पहली पारी के दौरान बुमराह ने अपने शानदार स्पेल में जोफ्रा आर्चर को आउट कर पांचवां विकेट पूरा किया। यह उनका उस सुबह का चौथा विकेट था। बुमराह की घातक गेंदबाजी के दम पर भारत ने इंग्लैंड की पूरी टीम को 387 रन पर समेट दिया। इंग्लैंड ने दूसरे दिन 4 विकेट पर 251 रन से आगे खेलना शुरू किया था, लेकिन जेमी स्मिथ और ब्रायडन कार्स के अर्धशतकों के बावजूद बाकी बल्लेबाज भारतीय आक्रमण के सामने टिक नहीं सके।

भारत की पारी की शुरुआत रही लड़खड़ाती

इंग्लैंड के 387 रन के जवाब में भारत की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। ओपनर यशस्वी जायसवाल केवल 13 रन बनाकर जोफ्रा आर्चर की गेंद पर पवेलियन लौट गए। करुण नायर ने थोड़ी ठोस शुरुआत जरूर की, लेकिन वे भी 40 रन के निजी स्कोर पर बेन स्टोक्स को कैच थमा बैठे। वहीं, शुभमन गिल इस बार बड़ी पारी नहीं खेल सके और 28 रन बनाकर क्रिस वोक्स का शिकार बन गए। दिन का खेल खत्म होने तक केएल राहुल 53 रन बनाकर नाबाद हैं और उनके साथ ऋषभ पंत 19 रन पर टिके हुए हैं। भारत अब भी इंग्लैंड के स्कोर से 242 रन पीछे है और पहली पारी में मजबूत जवाब देने की चुनौती उसके सामने बनी हुई है।

Advertisementspot_img

Also Read:

T20 WC Final: भारत की जीत से बौखलाए शोएब अख्तर, BCCI पर लगा दिए गंभीर आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। 8 मार्च की रात जब भारत टी20 क्रिकेट का एक बार फिर बादशाह बना तो पड़ोसी देश पाकिस्तान में तो कोहराम...
spot_img

Latest Stories

जब गणेश भगवान ने परिक्रमा से जीती प्रतियोगिता, जानें पूरी कथा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज बुधवार के दिन गणेश...

Travel Tips: पार्टनर के साथ घूमने का बनाएं प्लान, यहां बिता सकेंगे सुकून के पल

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर इस समय आप अपने...

Vastu Tips: घर में शांति और तरक्की बनाएं रखने के लिए करें ये वास्तु उपाय, नकारात्मकता होगा दूर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵