नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। 22 जनवरी से भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टी20 मैचों की सीरीज की शुरुआत हुई थी। पहला मैच भारत ने 7 विकेट से अपने नाम किया जबकि दूसरे मैच में भी टीम इंडिया ने अपनी विनिंग स्पिरिट बरकरार रही। हालांकि तीसरे मैच में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा और इंग्लैंड से सीरीज में अपना खाता खोला। आज शाम खेले जाने वाले मैच को लेकर दोनों टीमें सजग नजर आ रही हैं। इंग्लैंड आज का मैच जीतकर सीरीज बराबर करने चाहेगी जबकि टीम इंडिया एक और मैच जीतकर सीरीज अपने नाम करने की कोशिश में रहेगी।
कब और कहां देखें IND vs ENG 4th T20
इंडिया और इंग्लैंड के बीच चौथा टी20 मैच आज 31 जनवरी को पुणे के महाराष्ट्र एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा जो दोनों टीमों के लिए अहम हो सकता है। इस मैच की शुरुआत शाम 7 बजे से होगी, हालांकि टॉस शाम 6:30 बजे हो जाएगा। अगर आप इस रोमांचक मैच का लाइव टेलीकास्ट देखना चाहते हैं तो स्टार स्पोर्ट्स, टीएनटी स्पोर्ट्स और डिस्कवरी+ पर घर बैठे बैठे लुत्फ उठा सकते हैं। इसके अलावा अगर आप ऑनलाइन स्ट्रीमिंग के जरिए इस मैच का लाइव टेलीकास्ट देखना चाहते हैं तो Disney+hotstar पर देख सकते हैं।
भारत का स्क्वॉड (India Squad)
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, वाशिंगटन सुंदर, ध्रुव जुरेल।
इंग्लैंड का स्क्वॉड (England Squad)
जोस बटलर (कप्तान), हैरी ब्रूक, बेन डकेट, फिल साल्ट, जैकब बेथेल, ब्रायडन कार्से, लियाम लिविंगस्टोन, जेमी ओवरटन, रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, साकिब महमूद, आदिल राशिद, मार्क वुड।




