नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क । इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भारतीय बल्लेबाज करुण नायर का प्रदर्शन अब तक खास नहीं रहा है। टीम की ओर से नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने आ रहे करुण नायर उम्मीद के मुताबिक, प्रदर्शन नहीं कर पाए है। ऐसा भी नहीं है कि उनको मौका नहीं दिया या कम मौके मिले।
करुण नायर का उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं
इस दौरे पर भले ही करुण नायर को दूसरा मौका मिला हो, लेकिन वो इसका फायदा उठाते नहीं दिखे। 8 साल बाद प्लेइंग इलेवन में लौटे 33 साल के नायर ने कुछ पारियों में अच्छी शुरुआत जरूर की, लेकिन उसे बड़ी पारी में नहीं बदल पाए। खासकर उछाल लेती गेंदों के सामने उनकी परेशानी साफ नजर आई।
ऐसे में अब जब भारत पांच मैचों की सीरीज़ में 1-2 से पीछे है और चौथा टेस्ट 23 जुलाई से शुरू होना है, तो टीम मैनेजमेंट को बड़ा फैसला लेना होगाा। क्या करुण पर भरोसा बनाए रखें या युवा साई सुदर्शन को मौका दें। अभिमन्यु ईश्वरन भी एक ऑप्शन हैं।
साई युवा टीम के लिए बेहतर ऑप्शन
टीम में इस तीसरे क्रम में बल्लेबाजी को लेकर पूर्व भारतीय विकेटकीपर और मौजूदा कमेंटेटर दीप दासगुप्ता ने अपनी राय दी है। दीप दासगुप्ता का मानना है कि, अब समय आ गया है कि टीम साई सुदर्शन में इन्वसमेंट करे। दीप दासगुप्ता ने एक समाचार एजेंसी से बातचीत में कहा कि, करुण को मौके मिले हैं, लेकिन उन्होंने पूरी तरह भरोसा नहीं दिलाया। वो कभी-कभी कंफर्टेबल दिखते हैं, लेकिन कई सवाल अब भी बाकी हैं। साई युवा हैं, और भविष्य के लिए बेहतर ऑप्शन हो सकते हैं।
दीपदास गुप्ता का यह भी मानना है कि, नंबर 3 पर एक स्टेबल बल्लेबाज चाहिए, और करुण वो स्टेबलिटी नहीं दे पा रहे हैं। उन्होंने तकनीकी तौर पर भी नायर की कमजोरी की ओर इशारा किया। खासकर स्विंग या मूवमेंट वाली गेंदों पर उनकी कमजोरी झलकी है।
मैनचेस्टर में टीम इंडिया बदलेगी या नहीं?
हालांकि, टीम इंडिया में मैनचेस्टर टेस्ट के लिए कोई बदलाव की उम्मीद नहीं नजर आती है। लेकिन गेंदबाजी में भी कुलदीप यादव को इंतजार करना होगा। क्योंकि रवींद्र जडेजा और वॉशिंगटन सुंदर अपनी भूमिका में है। बड़ी बात यह है कि बुमराह की वापसी लगभग तय मानी जा रही है। माना जा रहा है कि वो चौथे टेस्ट में बॉलिंग अटैक की अगुआई करेंगे।
क्या करुण नायर को एक और मौका मिलेगा?
दीप दासगुप्ता ने कहा- बुमराह को अच्छा ब्रेक मिला है और वो पूरी तरह तैयार होंगे। जब सीरीज 1-2 से पीछे हो, तब आपका सबसे बड़ा हथियार मैदान पर होना चाहिए। भारत अगर सीरीज़ में वापसी करना चाहता है, तो ओल्ड ट्रैफर्ड टेस्ट उसके लिए ‘करो या मरो’ जैसा होगा। ऐसे में देखना और भी दिलचस्प होगा कि, करुण नायर को एक और मौका मिलेगा या साई सुदर्शन फिर से टीम इंडिया की जर्सी पहनेंगे?
इंग्लैंड दौरे के लिए 18 सदस्यीय भारतीय टीम: शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, ऋषभ पंत (उप-कप्तान/विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), अभिमन्यु ईश्वरन, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, करुण नायर, वॉशिंगटन सुंदर, आकाश दीप, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव।




