back to top
32.1 C
New Delhi
Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

IND vs ENG 5th T20: जीत से सीरीज का अंत करना चाहेगा भारत, जानिए पिच रिपोर्ट, मैच प्रिडिक्शन और प्लेइंग इलेवन

भारत और इंग्लैंड के बीच आखिरी टी20 मुकाबला आज खेला जाएगा।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 22 जनवरी से शुरू हुई भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टी20 मैच की सीरीज का आखिरी मुकाबला आज मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। टीम इंडिया ने अभी तक इस सीरीज में तीन मुकाबले जीतकर सीरीज को तीन एक से जीत लिया है भारत के लिए आखिरी मुकाबला केवल औपचारिकता भर होगा। जानिए आखिरी टी20 मुकाबले में भारत की प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन क्या हो सकता है।

कैसी रहेगी वानखेड़े की पिच 

भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला भारत के सबसे लकी ग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। यहां की पिच सपाट होने की वजह से बल्लेबाजों के लिए सबसे ज्यादा मददगार साबित होती है। अगर पुराने रिकॉर्ड्स को देखें तो टीम इंडिया अगर वानखेड़े स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करने उतरती है तो हाई स्कोरिंग टारगेट दे सकती है। हालांकि अगर पहले गेंदबाजी की तो इंग्लैंड की टीम भी अच्छे रन बनाने में कामयाब हो सकती है। अनुमान के मुताबिक अगर टीम इंडिया टॉस जीतने में कामयाब रहती है तो पहले बल्लेबाजी कर सकती है।

IND vs ENG Match Prediction

इस सीरीज में भारत ने तीन मुकाबले जीतकर इस सीरीज को अपने नाम कर लिया है ऐसे में अगर प्रिडिक्शन की बात की जाए तो यह संभव है कि टीम इंडिया के पास एज होगी। टारगेट का पीछा करने वाली टीम मैच जीत सकती है। चूंकि भारत सीरीज अपने नाम कर चुका है लिहाजा टीम इंडिया के कुछ प्रमुख खिलाड़ियों को आराम दिया जा सकता है जिसमें अर्शदीप जैसे दिग्गज गेंदबाज हो सकते हैं। जबकि उनकी जगह नए खिलाड़ियों को मौका मिल सकता है।

IND vs ENG 5th T20 Probable Playing XI

टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग इलेवन- संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शिवम दुबे, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, हर्षित राणा और मोहम्मद शमी

Advertisementspot_img

Also Read:

IND vs ENG: बुमराह की सटीक गेंदबाजी और अक्षर का हैरतअंगेज कैच, इंग्लैंड को 7 रन से हराकर World Cup के फाइनल में पहुंचा...

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में India ने शानदार प्रदर्शन करते हुए England को 7 रन से हराकर फाइनल...
spot_img

Latest Stories

क्या हनुमान जयंती पर रिलीज होगा फिल्म Ramayana का टीजर? जानिए पूरी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों...

PPF में हर साल ₹50,000 जमा करने पर कितना मिलेगा रिटर्न? 15 साल बाद बन जाएगा लाखों का फंड

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप सुरक्षित निवेश के साथ...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵