back to top
17.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

IND vs ENG Test : करुण नायर की टीम इंडिया में वापसी? गंभीर ने इंग्लैंड के खिलाफ प्लेइंग-11 को लेकर दिए संकेत

टीम इंडिया को आगामी दिनों में इंग्लैंड के खिलाफ खेलना है। जहां पर पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का आगाज 20 जून 2025 से हेडिंग्ले, लीड्स में होना है।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । टीम इंडिया को आगामी दिनों में इंग्लैंड के खिलाफ खेलना है। जहां पर पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का आगाज 20 जून 2025 से हेडिंग्ले, लीड्स में होना है। इस सीरीज को लेकर टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग-11 पर चर्चाएं तेज हो गई है। इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया ऐलान पिछले महीने ही कर दिया गया था। कप्तान के तौर पर शुभमन गिल को कप्तानी सौंपी गई है। 

शुभमन गिल के अगुवाई में भारतीय टीम पांच मैचों की टेस्‍ट सीरीज के लिए इंग्‍लैड को दौरा करेगी। हालांकि, इंग्लैंड में सीरीज खेलने जाने से पहले कप्तान शुभमन गिल और हेड कोच गौतम गंभीर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की है। इस दौरान कई अहम संकेत देकर प्लेइंग-11 की तस्वीर को काफी हद तक साफ कर दिया है।

करुण नायर की वापसी, कोच ने की प्रशंसा


टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान प्लेइंग-11 का जिक्र करते हुए बल्‍लेबाज करुण नायर को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। इस बीच, गंभीर ने नायर के हालिया फॉर्म की जमकर प्रशंसा करते हुए खासतौर पर अपने बयान में उनका नाम लिया।  

गौतक गंभीर ने कहा, “जब कोई प्‍लेयर लगातार रन बनाता है, तो उसे सिर्फ 1-2 टेस्ट के प्रदर्शन पर आंकना गलत है। अगर करुण नायर ने रन बनाए हैं, तो उन्हें मौके मिलने चाहिए।” गंभीर के इस बयान से साफ हो गया है कि 8 साल बाद टेस्ट टीम में लौटे करुण नायर को इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में मौका मिलना तय है।

आपको बता दें कि, करुण नायर ने साल 2016 में इंग्लैंड जैसी मजबूत टीम के खिलाफ तिहरा शतक जड़कर सबका ध्यान अपनी ओर खींचा था, लेकिन इसके बाद भी टीम में ज्‍यादा दिन टिक नहीं पाए और कुछ ही समय के बाद वो बाहर हो गए। इसके बाद भी उन्होंने काउंटी क्रिकेट और घरेलू क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन कर टीम इंडिया में वापसी की जगह बनाई है। 

शुभमन गिल ने प्लेइंग-11 पर साधी चुप्पी


इंग्लैंड दौरे को लेकर पूर्व में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में टीम इंडिया के नए टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने प्लेइंग-11 के सवाल पर चुप्‍पी साध लिये। उन्होंने मीडिया से बातचीत में यह स्पष्ट किया कि अंतिम प्लेइंग-11 का चयन इंग्लैंड पहुंचने के बाद ही किया जाएगा। हालांकि, कप्तान शुभमन गिल और हेड कोच गौतम गंभीर की बातों से यह साफ है कि टीम में कुछ प्रमुख प्‍लेयर्स की जगह लगभग पक्की है।

इस सीरीज के जरिए शुभमन गिल टेस्ट टीम की कप्तानी की शुरुआत कर रहे हैं, और उनकी कप्तानी में टीम का यह पहला विदेशी दौरा होगा। बतौर कप्‍तान के तौर उनकी कप्‍तानी में टीम को संतुलन कैसा रहता है, यह देखना दिलचस्प होगा। खासतौर पर विराट कोहली और रोहित शर्मा के टेस्ट क्रिकेट से संन्‍यास के बाद नंबर 3 और 4 की बल्लेबाजी पोजिशन को लेकर अभी भी चर्चा बनी हुई है।

भारतीय टीम की संभावित प्लेइंग-11


यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), करुण नायर, ऋषभ पंत (उपकप्तान और विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, नीतीश कुमार रेड्डी, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।

Advertisementspot_img

Also Read:

IPL में जब बीच मैदान हुआ था संग्राम, जानें आईपीएल इतिहास की सबसे भयंकर फाइट्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League सिर्फ चौकों-छक्कों और रोमांचक मुकाबलों के लिए ही नहीं, बल्कि खिलाड़ियों के बीच हुए भयंकर विवादों के लिए...
spot_img

Latest Stories

Astro Today 22 March 2026: कन्या राशि – आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी, सट्टेबाज़ी से दूर रहना होगा

धन लाभ: आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। शेयर बाज़ारसे अच्छा...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵