back to top
23.1 C
New Delhi
Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

IND vs NZ 3rd Test Day 1: वॉशिंगटन सुंदर की फिरकी से खौफ में कीवी बल्लेबाज, लंच तक न्यूजीलैंड का स्कोर 92/3

IND vs NZ 3rd Test: भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में 3 मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला खेला जा रहा है। जिसमें पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड लंच तक 92/3 बना सकी।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 टेस्ट मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला खेला जा रहा है। लंच तक न्यूजीलैंड की टीम 3 विकेट के नुकसान पर 92 रन बनाकर खेल रही है। जबकि भारत की ओर से वॉशिंगटन सुंदर अपनी फिरकी से अनप्लेड नजर आ रहे हैं।

न्यूजीलैंड की टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी

इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच तीन टेस्ट मातु की सीरीज की शुरुआत में टॉस मेहमानों के पक्ष में गिरा और न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। न्यूजीलैंड की तरफ से टॉम लेथम और डेवोन कन्वे ओपनिंग करने उतरे। हालांकि डेवोन कन्वे सिर्फ 11 गेंद पर 4 रन बना सके और आकाशदीप की गेंद पर LBW हो गए। इसके बाद जब न्यूजीलैंड का स्कोर 59 रन था तब टॉम लेथम भी 44 गेंद पर 28 रन के निजी स्कोर पर वाशिंगटन सुंदर की गेंद पर बोल्ड हो गए। इसके बाद न्यूजीलैंड की ओर से मोर्चा संभाले रचिन रविंद्र उतरे लेकिन रचित भी वाशिंगटन सुंदर की गेंद पर चकमा खा गए और 12 गेंद में केवल 5 रन ही बना सके। लंच तक न्यूजीलैंड की ओर से क्रीज पर विल यंग 38 रन बनाकर मौजूद हैं जबकि डेरिल मिचेल 11 रन बनाकर खेल रहे हैं।

क्लीन स्वीप से बचने के लिए खेल रही है टीम इंडिया

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में पहला मुकाबला बेंगलुरु में हुआ जहां भारत को करारी हार का सामना करना पड़ा। जबकि इसके बाद दूसरा मुकाबला पुणे में खेला गया जहां भारत को एक-एक से सीरीज बराबर करने का मौका था लेकिन टीम इंडिया कुछ खास कमाल नहीं कर सकी और दूसरे मैच में भी हार गई। यह वह मौका था जब न्यूजीलैंड की टीम भारत में आकर 36 साल के बाद कोई टेस्ट सीरीज जीती थी। आज से शुरू मुंबई में आखिरी मुकाबला खेला जा रहा है जिसे जितने के लिए टीम इंडिया एड़ी चोटी का जोर लगा देगी और क्लीन स्वीप से बचना चाहेगी

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Dry Days: अप्रैल में शराब प्रेमियों के लिए झटका! इन तारीखों पर बंद रहेंगी शराब की दुकानें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप अप्रैल 2026 में पार्टी...

तनय नाम का मतलब-Tanay Name Meaning

Tanay Name Meaning -तनय नाम का मतलब: पुत्र /Son Origin...

इस Hanuman Jayanti भगवान को लगाएं ‘बेसन के लड्डुओं’ का भोग, ये रही खास रेसिपी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti) का...

PMKVY क्या है? जानें योग्यता, जरूरी दस्तावेज और आवेदन की पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PMKVY एक कौशल प्रशिक्षण योजना है...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵