back to top
20.1 C
New Delhi
Saturday, April 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे में कुलदीप-जडेजा ने रचा इतिहास, बनाया नया रिकॉर्ड

IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में टीम इंडिया की यह लगातार 9वीं जीत है। इस मैच में रवींद्र जडेजा और कुलदीप यादव की जोड़ी ने इतिहास रच दिया है।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज डेस्क। Kuldeep Yadav And Ravindra Jadeja Create Unique Record: भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला बारबाडोस के केनिंग्सटन ओवल में खेला गया। इस मैच को भारत ने 163 गेंद शेष रहते ही पांच विकेट से जीत लिया। वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में टीम इंडिया की यह लगातार 9वीं जीत है। इस मैच में रवींद्र जडेजा और कुलदीप यादव की जोड़ी ने इतिहास रच दिया है। इस स्पिन जोड़ी ने अपने शानदार प्रदर्शन से वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है।

कुलदीप और जडेजा ने बनाया इतिहास 

वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में कुलदीप यादव और रवींद्र जडेजा की जोड़ी ने 10 में से 7 बल्लेबाजों के विकेट चटकाए। जडेजा ने तीन और कुलदीप ने चार विकेट चटकाए। इसके साथ ही वनडे क्रिकेट के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ जब किसी मैच में दो लेफ्ट आर्म स्पिनर ने मिलकर सात विकेट झटके हों।

5 विकेट गिरने के बाद दूसरी सबसे बड़ी जीत 

वेस्टइंडीज से मिले 115 के लक्ष्य को भारतीय टीम ने 23वें ओवर में पांच विकेट खोकर हासिल कर लिया। वनडे क्रिकेट के इतिहास में पांच विकेट खोने के बाद गेंद शेष रहने के लिहाज से यह दूसरी सबसे बड़ी जीत है। भारत ने यह मैच 163 गेंद पहले जीता। इससे पहले श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2013 में 180 गेंद शेष रहते मैच जीता था। टीम इंडिया ने ईशान किशन के अर्धशतक की बदौलत 22.5 ओवर में ही 5 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। 

Advertisementspot_img

Also Read:

Anushka Sharma से लेकर Mahika Sharma तक, मिलिए IPL खेल रहे भारतीय क्रिकेटरों की पत्नियों और गर्लफ्रेंड्स से

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। भारत में क्रिकेट लोगों के लिए सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि एक धर्म है। इसलिए, लोग अक्सर अपने पसंदीदा क्रिकेटरों...
spot_img

Latest Stories

Gold Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, सोने की खरीद पर सख्ती: जानिए आज का पूरा अपडेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। 4 अप्रैल 2026 को तेल कंपनियों...

क्या आप भी शनिवार का व्रत रखने का सोच रहे हैं? तो जानिए कब और कैसे शुरू करें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। शनिदेव को प्रसन्न करने के...

Travel Tips: हनीमून का बना रहे हैं प्लान, तब इन जगहों पर करें विजिट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। इस समय का मौसम अभी...

Vastu Tips: शनिवार के दिन जरूर करें वास्तु उपाय, बनी रहेगी शनिदेव की कृपा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज शनिवार के दिन शनि...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵