back to top
24.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

रिंकू सिंह के लिए भारतीय टीम की कैप ज्यादा दूर नहीं : हरभजन सिंह

पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह का मानना है कि रिंकू की विकास की कहानी उन्हें जल्द ही इंडियन कैप दिलाने करने में मदद करेगी।

नई दिल्ली, एजेंसी। कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बल्लेबाज रिंकू सिंह के लिए इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 का सीजन काफी शानदार रहा है। रिंकू ने आईपीएल 2023 में 11 मैचों में 151.12 के स्ट्राइक रेट और 56.17 की औसत से 337 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 2 अर्धशतक लगाए हैं। उनका सर्वाधिक स्कोर नाबाद 58 है।

मोहम्मद कैफ ने की तारीफ
भारत के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने टाटा आईपीएल 2023 में अपनी परिपक्वता के साथ अपने खेल को अगले स्तर तक ले जाने के लिए रिंकू की जमकर तारीफ की है।
स्टार स्पोर्ट्स के शो क्रिकेट लाइव में कैफ ने कहा, “रिंकू सिंह में वह परिपक्वता है। उनका फुटवर्क बहुत अच्छा है और वह स्ट्राइक रोटेट भी करते दिखते हैं। रिंकू जानता है कि अपने फॉर्म को अच्छी नॉक में कैसे बदलना है और यह भी जानता है कि कब गियर बदलना है। वह बड़े शॉट्स मारने में भी सक्षम है।”

रिंकू सिंह को जल्द मिलेगी इंडियन कैप
पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह का मानना है कि रिंकू की विकास की कहानी उन्हें जल्द ही इंडियन कैप दिलाने करने में मदद करेगी।
हरभजन सिंह ने कहा, “भारतीय टीम की कैप रिंकू के सिर से बहुत दूर नहीं है। वह एक प्रेरणादायक खिलाड़ी है। वह आज जहां है वहां तक पहुंचने के लिए उसने कड़ी मेहनत की है। खुद पर विश्वास रखने के लिए उसे पूरा श्रेय जाता है। उनकी यात्रा एक जीवन सबक है और सभी छोटे बच्चों को उनसे सीखना चाहिए।”

Advertisementspot_img

Also Read:

IPL में जब बीच मैदान हुआ था संग्राम, जानें आईपीएल इतिहास की सबसे भयंकर फाइट्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League सिर्फ चौकों-छक्कों और रोमांचक मुकाबलों के लिए ही नहीं, बल्कि खिलाड़ियों के बीच हुए भयंकर विवादों के लिए...
spot_img

Latest Stories

Salman khan की फिल्म मातृभूमि कब होगी रिलीज? सामने आया बड़ा अपडेट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सलमान खान (Salman khan) की...

मार्च के बदलते मौसम में बढ़ सकता है फ्लू का खतरा, बचाव के लिए करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल के महीने...

Tata Punch को टक्कर देने आई नई Hyundai Exter Facelift, जानिए कीमत और फीचर्स

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय कार बाजार में माइक्रो SUV...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵