back to top
29.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

आईपीएल 2024 से पहले MS Dhoni ने दिया फैंस को सरप्राइज, हर तरफ हो रही सीक्रेट की चर्चा

एम एस धोनी ने शानदार कप्तानी कर आईपीएल में बहुत सफलता हासिल की है। वहीं, अब उन्होंने फैंस को जल्द ही एक और सरप्राइज देने का संकेत दिया है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क| महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल में 2023 का खिताब मिला था। वहीं, चेन्नई ने धोनी की कप्तानी में 5 बार खिताब अपने नाम किया है। फैंस को उम्मीद है, कि वे कप्तान के तौर पर इस बार भी कुछ कारनामा कर हर किसी को हैरान करेंगे। मगर इसके पहले ही धोनी की तरफ से नए किरदार का ऐलान किया गया है, जो फैंस के शॉक होने की वजह बना।

हालांकि अभी ये नहीं पता चला, कि सरप्राइज क्या हो सकता है। बता दें, कि धोनी ने फेसबुक पर एक पोस्ट साझा की थी, जिसमें उन्होंने लिखा – “नए सीजन में नए किरदार के लिए इंतजार नहीं कर सकता।”

चेन्नई के कप्तान ने इस पोस्ट को लेकर कोई भी खुलासा नहीं किया। अब देखना अहम होगा कि फैंस के लिए वे क्या नया लेकर आ रहे हैं। पोस्ट के बाद काफी सस्पेंस बना हुआ है। फैंस को भी नए खुलासे का बेसब्री से इंतजार है।

धोनी की कप्तानी में पांच बार चैंपियन बनी चेन्नई

धोनी की कप्तानी चेन्नई सुपर किंग्स के लिए अहम होगी। टीम को धोनी की कप्तानी में अभी तक 5 बार जीत मिली है। इतना ही नहीं, पिछले सीज़न में आईपीएल टाइटल जीतने के साथ धोनी और मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा का रिकाॅर्ड बराबर हो गया था। रोहित ने 2023 के दौरान आईपीएल में मुंबई की कमान संभाली थी और 2024 में हार्दिक पांड्या ने बतौर कप्तान रोहित को रिप्लेस किया है।

भारत के लिए धोनी रहे हैं शानदार कप्तान

धोनी भारतीय टीम के लिए शानदार कप्तान रहे हैं। उन्होंने अपनी कप्तानी के दौरान भारत को तीन आईसीसी ट्राॅफी जिताया है। इसमें 2007 का टी20 वर्ल्ड कप, 2011 का वनडे वर्ल्ड कप और 2013 की चैंपियंस ट्रॉफी है। धोनी ऐसा करने वाले पहले और एकलौते भारतीय कप्तान हैं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार:

Advertisementspot_img

Also Read:

IPL 2026 में कुछ दिनों तक मैदान से दूर रहेंगे MS Dhoni, जानिए क्यों नहीं खेल पाएंगे CSK के मैच, किन मुकाबलों से रहेंगे...

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले ही Chennai Super Kings (CSK) को बड़ा झटका लगा है। टीम के दिग्गज खिलाड़ी...
spot_img

Latest Stories

IPO News: भारत में जल्द आने वाला है इतिहास का सबसे बड़ा IPO, 31 मार्च तक फाइल हो सकता है DRHP

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के शेयर बाजार में जल्द...

निहाल नाम का मतलब- Nihal Name Meaning

Nihal Name Meaning – निहाल नाम का मतलब: Satisfied,...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵