back to top
30.1 C
New Delhi
Saturday, March 28, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

IND vs IRE: सूर्या नहीं ये खिलाड़ी होगा आयरलैंड दौरे पर कप्तान, एक साल बाद करेगा टीम इंडिया में वापसी

IND vs IRE: आयरलैंड में टीम इंडिया को एक नया कप्तान मिलेगा, क्योंकि इस सीरीज में हार्दिक पांड्या को आराम दिया जा सकता है। जानिए कौन होगा नया कप्तान?

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज डेस्क। India Tour Of India 2023, Jasprit Bumrah Likely To Be Captain Ireland Series: टीम इंडिया इन दिनों वेस्टइंडीज के दौरे पर है। वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के बाद टीम इंडिया आयरलैंड दौरे पर जाएगी। आयरलैंड में भारतीय क्रिकेट टीम को तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है। आयरलैंड में टीम इंडिया को एक नया कप्तान मिलेगा, क्योंकि इस सीरीज में हार्दिक पांड्या को आराम दिया जा सकता है।

भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज के बाद एशिया कप की तैयारी के लिए एक हफ्ते के कैंप का सजेशन दिया है। इसी बीच 18, 20 और 23 अगस्त को टीम इंडिया को आयरलैंड से तीन टी20 मैचों की सीरीज खेलनी है। ऐसे में हार्दिक पांड्या एशिया कप की तैयारी वाले कैंप में रहेंगे और उनकी जगह आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में कोई और प्लेयर कप्तानी करते हुए नजर आ सकता है। 

जसप्रीत बुमराह को मिल सकती है कमान

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, आयरलैंड के खिलाफ सीरीज से भारतीय टीम में वापसी करने वाले जसप्रीत बुमराह टीम की कप्तानी संभाल सकते हैं। बता दें कि वह तेजी से फिट हो रहे हैं और उनका आयरलैंड के खिलाफ खेलना लगभग तय है। इस सीरीज से वह एशिया कप के लिए तैयारी भी कर सकते हैं। 

पहले इस खिलाड़ी के कप्तान बनने की आई थी खबर 

इससे पहले कई मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया था कि टी20 टीम के उपकप्तान सूर्यकुमार यादव को आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में टीम की कप्तानी करते दिखेंगे। इसके पीछे यह कारण भी बताया गया था कि अगर श्रेयस अय्यर फिट हो जाते हैं तो सूर्या को एशिया कप की टीम में जगह मिलना मुश्किल होगा। बता दें कि इस बार एशिया कप 50 ओवर के फॉर्मेट में खेला जाना है। 

Advertisementspot_img

Also Read:

T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद हार्दिक पांड्या के खिलाफ पुणे में शिकायत दर्ज, जश्न के दौरान तिरंगे के अपमान का आरोप; जानिए क्या...

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। महाराष्ट्र के पुणे में भारतीय क्रिकेटर Hardik Pandya के खिलाफ राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के कथित अपमान को लेकर शिकायत दर्ज की...
spot_img

Latest Stories

Jackky Bhagnani से Shubman Gill ने खरीदा लग्जरी अपार्टमेंट, कीमत जान कर रहा जाएंगे हैरान

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। क्रिकेटर शुभमन गिल ने मुंबई के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵