back to top
28.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

…तो चैंपियंस ट्रॉफी से कट जाएगा जसप्रीत बुमराह का पत्ता? NZ के डॉक्टर से चमत्कार की उम्मीद में टीम इंडिया

पाकिस्तान की मेजबानी में होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी में जसप्रीत बुमराह की फिटनेस टीम इंडिया के लिए टेंशन बनी हुई है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में चोटिल हुए जसप्रीत बुमराह को चैंपियंस ट्रॉफी की टीम से बाहर किया जा सकता है। इसकी वजह है उनकी फिटनेस। हाल ही में उनकी बैक का ऑपरेशन हुआ था जिसके चलते वह रिकवरी मोड में हैं। सामने आ रही जानकारी के मुताबिक अगर दिए हुए समय में जसप्रीत बुमराह फिट हो पाए तो यह किसी भी चमत्कार से कम नहीं होगा। उनका टीम इंडिया में बने रहना चैंपियंस ट्रॉफी के लिहाज से बेहद अहम है। न्यूजीलैंड के डॉक्टर रोवन शौटेन उनकी फिटनेस पर आखिरी फैसला लेंगे।

न्यूजीलैंड जा सकते हैं बुमराह

BCCI सूत्रों से मिल रही खबर के मुताबिक जसप्रीत बुमराह की फिटनेस के मद्देनजर उनकी सारी रिपोर्ट्स न्यूजीलैंड के डॉक्टर रोवन शौटेने के साथ साझा की जाएगी। अगर जरूरत पड़ी तो बुमराह को उनकी देखरेख में रिकवरी के लिए न्यूजीलैंड भी भेजा जा सकता है। हालांकि प्राथमिक तौर पर ये अभी तक डॉक्टर रोवन शौटेन के ओपिनियन पर निर्भर करेगा। बीसीसीआई उनकी फिटनेस पर नजर बनाए हुए है लेकिन उनका मानना है कि अगर जसप्रीत बुमराह दिए गए टाइम में पूरी तरह से फिट हो जाते हैं तो यह किसी चमत्कार से कम नहीं होगा।

अगर ये हुआ तो सिराज की एंट्री तय

 

चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है जिसमें मोहम्मद सिराज को जगह नहीं मिली है। हालांकि अभी भी उनकी वापसी की उम्मीद है। चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम में फेरबदल की आखिरी तारीख 11 फरवरी है। बुमराह की फिटनेस को लेकर अगर कोई नेगेटिव खबर मिलती है तो उनकी जगह अनुभव के आधार पर मोहम्मद सिराज की टीम एंट्री तय मानी जा रही है। इंग्लैंड के खिलाफ चल रही सीरीज के वनडे मुकाबले के लिए भी मोहम्मद सिराज जैसे तेज गेंदबाज को अपनी कला दिखाने का मौका मिल सकता है।

Advertisementspot_img

Also Read:

टीम इंडिया को शुरुआती झटका! बुमराह पहले मैच से बाहर, ओपनिंग जोड़ी पर लगी मुहर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले ही दिन क्रिकेट फैंस को जबरदस्त रोमांच मिलने वाला है, क्योंकि आज कुल तीन मुकाबले...
spot_img

Latest Stories

वीरांश नाम का मतलब- Viransh Name Meaning

Meaning of Viransh /वीरांश नाम का मतलब: Part of...

Panchayat Season 5 की कहानी से हटा पर्दा, जानिए इस सीजन में क्या होगा सचिव जी का हाल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्राइम वीडियो ने लोकप्रिय वेब...

Vaibhav Sooryavanshi की टीम इंडिया में एंट्री पर अश्विन का ब्रेक: ”जरा ठहरो, वक्त आने दो”

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन कर...

पवन सिंह को मिलेगा मेहनत का फल: BJP में कौन सा मिलेगा पद मनोज तिवारी किया साफ, बोले- पार्टी जल्द दे सकती है…

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भोजपुरी इंडस्ट्री के पावरस्टार पवन सिंह...

Chandigarh Blast: चंडीगढ़ में पंजाब BJP ऑफिस के बाहर धमाका, पूरे शहर में हाई अलर्ट जारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चंडीगढ़ में पंजाब बीजेपी दफ्तर के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵