back to top
18.1 C
New Delhi
Wednesday, March 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

रोज़ा न रखने के विवाद में शमी के सपोर्ट में आए जावेद अख्‍तर, बोले- कट्टर मूर्खों की बातों पर ध्यान मत दो

भारतीय टीम के दिग्गज तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को मुस्लिम धर्मगुरुओं ने टारगेट किया है। इस बीच, जावेद अख्तर ने एक पोस्ट शेयर करते हुए शमी को सर्पोट करते हुए लिखा ये अहम नोट।

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्क। आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का रोमांच चरम पर है। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड के बीच 9 मार्च को दुबई स्थित दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस अहम मैच से पहले भारतीय टीम के दिग्गज तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को मुस्लिम धर्मगुरुओं ने टारगेट किया है। उन्होंने रमजान महीने में शमी के एनर्जी ड्रिंक पीने पर सवाल उठाते हुए आलोचना की है। वहीं दूसरी ओर स्क्रीनराइटर और गीतकार जावेद अख्तर ने शमी का सपोर्ट किया है। जानिए उनका रिएक्‍शन – 

शमी साहब आप सभी को गौरवान्वित महसूस करा रहे हैं 

जावेद अख्तर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि ‘शमी साहब, आप उन कट्टरपंथी मूर्खों की परवाह मत कीजिए, जिन्हें दुबई के क्रिकेट ग्राउंड में आपके पीने के पानी से कोई समस्या है। इससे उनका कोई लेना देना नहीं है। आप देश की महान भारतीय टीम में से एक हैं, जो हम सभी को गौरवान्वित महसूस करा रहे हैं। आपको और हमारी पूरी टीम को मेरी तरह से शुभकामनाएं।’

जानिए कैसे शुरू हुआ विवाद 

दरअसल, भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 4 मार्च को दुबई में सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया था। जहां गेंदबाजी के दौरान थकावट और प्यास लगने के बाद शमी को एनर्जी ड्रिंक पीते हुए देखा गया था। इसके बाद से कुछ मुस्लिम धर्मगुरुओं ने शमी के खिलाफ रमजान के महीने में रोजा न रखने पर सवाल उठाए। इसे लेकर शमी को ट्रोल भी किया गया, जबकि कई लोग उनके समर्थन में आगे भी आए। 

मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जताई थी आपत्ति 

बरेली के ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने भारतीय तेज गेंदबाज के एनर्जी ड्रिंक पीने पर आपत्ति जताई थी। उनका कहना है कि इस्लाम में रोजा रखना एक फर्ज है। यदि कोई जानबूझकर रोजा नहीं रखता है तो वह गुनाह कर रहा है, इसका जवाब अल्लाह को देना होगा।

Advertisementspot_img

Also Read:

Purple Cap Winners: गेंदबाजों की बादशाहत का प्रतीक, जानिए किन भारतीयों ने मचाया धमाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में जहां बल्लेबाजों के लिए ऑरेंज कैप खास होती है, वहीं गेंदबाजों के लिए पर्पल कैप (Purple...
spot_img

Latest Stories

Astro Today 25 March 2026: मीन राशि -नहीं इनकम के सोर्स मिलेंगे, धन लाभ हो सकता है

धन लाभ: एक्स्ट्रा इनकम के सोर्स मिल सकते...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵