back to top
32.1 C
New Delhi
Saturday, March 28, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ENG vs PAK: जो रूट ने एक ही मैच में चार दिग्गज क्रिकेटर का रिकॉर्ड तोड़कर बरपाया कहर, सचिन के रिकॉर्ड पर खतरा

पाकिस्तान के खिलाफ चल रहे टेस्ट मुकाबले में जो रूट ने शतक लगाकर एक ही दिन में चार क्रिकेटर्स का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंग्लैंड पाकिस्तान के खिलाफ मुल्तान में खेल रहा है जिसके चौथे दिन जो रूट ने एक ऐसा रिकॉर्ड कायम कर लिया जिसने उन्हें महान खिलाड़ियों की लिस्ट में लाकर खड़ा कर दिया। जो रूट ने पाकिस्तान के खिलाफ अपने टेस्ट करियर का 35वां शतक जड़ दिया। इस शतक के साथ ही उन्होनें पाकिस्तान के सामने मुश्किलें खड़ी कर दी। न सिर्फ इतना ब्लकि उन्होंने एक ही मैच में कई दिग्गज खिलाड़ियों का रिकॉर्ड भी ध्वस्त कर दिया।

मुल्तान टेस्ट में हासिल किया कीर्तिमान

जो रूट ने पाकिस्तान के खिलाफ अपने टेस्ट करियर का 35वां शतक लगाया। इस शतक के बाद उन्होंने ब्रायन लारा, महेला जयवर्धने, यूनिस खान का रिकॉर्ड तोड़ दिया। इन दिग्गज खिलाड़ियों के नाम 34 टेस्ट शतक है जिसे अब रूट ने तोड़ दिया है। हालांकि एक दिलचस्प बात यह रही कि यह इस मैच का चौथा शतक है। इसी रिकॉर्ड के साथ जो रूट फैब फोर में काफी आगे आ चुके हैं। इस ग्रुप में स्टीव स्मिथ और केन विलियमसन के नाम 32-32 शतक हैं जबकि विराट कोहली के नाम 29 टेस्ट शतक है।

सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ का रिकॉर्ड भी निशाने पर

जो रूट सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ का रिकॉर्ड तोड़ने के बेहद करीब हैं। सचिन के नाम टेस्ट में 51 टेस्ट शतक हैं जबकि जो रूट अब तक 35 शतक लगा चुके हैं। हालांकि सचिन तेंदुलकर और जो रूट के बीच 5 खिलाड़ी और हैं लेकिन वह सभी संन्यास ले चुके हैं जबकि जो रूट अभी भी खेल रहे हैं। जो रूट के पास अगले ही टेस्ट मैच में राहुल द्रविड़ का रिकॉर्ड तोड़ने का मौका होगा। द्रविड़ ने नाम 36 टेस्ट शतक है जिसपर अब खतरा मंडराने लगा है।

Advertisementspot_img

Also Read:

IPL 2025 में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद Rahul Dravid ने छोड़ा Rajasthan Royals का कोच पद, दिया इस्तीफा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। इंडियन क्रिकेट के वॉल कहे जाने वाले राहुल द्रविड़ ने Rajasthan Royals के हेड कोच पद से इस्तीफा दे दिया है।...
spot_img

Latest Stories

Ekadashi का व्रत क्यों है खास, जानिए क्या हैं इसके पीछे की कथा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। कामदा एकादशी (Ekadashi) का व्रत...

Nora Fatehi की हॉटनेस ने ढाया कहर, साड़ी में एक्ट्रेस ने कराया फोटोशूट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) इन...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵