back to top
17.1 C
New Delhi
Wednesday, April 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Virat Kohli: कोहली की बड़ी ख्वाहिश रह गई अधूरी, बोले-अब कोई नहीं जिससे मिलने को उतावला हो सकूं

Kohli Wanted To Meet Kishore Kumar: कोहली का एक इंटरव्यू चर्चा में आया है। मैच के दौरान कोहली का एक इंटरव्यू दिखाया गया। इसमें उनसे पूछा गया था कि वह सबसे अधिक किससे प्रेरित हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। क्रिकेटर विराट कोहली फिलहाल एशिया कप खेलने में व्यस्त हैं। कोहली सोमवार को नेपाल के खिलाफ मैच खेले। इस दौरान उनके द्वारा कैच ड्रॉप होना चर्चा का विषय बन, लेकिन उन्होंने इसके बाद दूसरा कैच लेकर कमी पूरी कर दी। इस बीच विराट कोहली का एक इंटरव्यू चर्चा में आया है। मैच के दौरान कोहली का एक इंटरव्यू दिखाया गया। इसमें उनसे पूछा गया था कि वह सबसे अधिक किससे प्रेरित हैं।

सिंगर किशोर कुमार से मिलने की थी ख्वाहिश

कोहली ने प्रेरित होने वाले सवाल के जवाब पर कहा कि मैं अपनी पत्नी से सबसे अधिक प्रेरित होता हूं। मुझे उनकी सही काम कर डटे रहने की क्षमता प्रेरित करती है। विराट ने कहा कि उनकी ख्वाहिश थी कि वह सिंगर किशोर कुमार से मिले, लेकिन मौजूद समय में कोई इंसान नहीं है, जिससे मिलने के लिए मैं उतावला हो सकूं।

किशोर के बंगले में ही कोहली ने खोला है रेस्टोरेंट

बता दें सिंगर किशोर कुमार का निधन साल 1987 में मुंबई में हुआ था। वहीं, विराट कोहली का जन्म साल 1988 में हुआ। अहम बात है कि विराट कोहली ने किशोर कुमार के मुंबई के जुहू स्थित बंगले में रेस्टोरेंट खोला है।

हर काम दिल से करो

इस दौराल कोहली से पूछा गया कि वह क्रिकेट के अलावा क्या करना चाहते हैं? इसके जवाब में उन्होंने कहा कि हम अधिक से अधिक लोगों की मदद कर सकें, ये काम करना चाहता हूं। उन्होंने युवाओं के लिए कहा कि जो काम कर रहे हो, उसे पूरे दिल से करो। किसी भी काम को गलत इरादे या अचीवमेंट के साथ करोगे तो उसमें अच्छा नहीं होगा। अगर, आप किसी भी काम को पूरी तरह से इंवॉल्व होकर करोगे तो वह बेहतर ही होगा। बता दें विराट कोहली दुनिया के सबसे अधिक कमाई करने वाले स्पोर्ट्सपर्सन में एक हैं। इनकी कमाई क्रिकेट के अलावा सोशल मीडिया से होती है। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के लिए कोहली करोड़ों रुपए लेते हैं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें : www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Gold Petrol-Diesel Price Today: सस्ता हुआ कच्चा तेल, क्या पेट्रोल-डीजल भी होंगे सस्ते? जानिए सोने-चांदी का ताजा हाल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की...

जब गणेश भगवान ने परिक्रमा से जीती प्रतियोगिता, जानें पूरी कथा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज बुधवार के दिन गणेश...

Travel Tips: पार्टनर के साथ घूमने का बनाएं प्लान, यहां बिता सकेंगे सुकून के पल

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर इस समय आप अपने...

Vastu Tips: घर में शांति और तरक्की बनाएं रखने के लिए करें ये वास्तु उपाय, नकारात्मकता होगा दूर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵