back to top
26.1 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

इधर पाकिस्तान खेल रहा था खूनी खेल, उधर नीरज चोपड़ा ने अरशद नदीम को भारत बुला लिया, ट्रोलिंग के बाद दी सफाई

22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद पूरे देश में उबाल है। इस गुस्से का शिकार नीरज चोपड़ा भी बन गए हैं।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। 22 अप्रैल को पहलगाम उस समय गोलियों की गूंज से दहल उठा जब पाकिस्तान पोषित आतंकवादियों ने भारत के निहत्थे पर्यटकों पर धर्म के आधार पर गोलियां बरसा दी। इस घटना के बाद पूरा देश गुस्से से लाल है। पाकिस्तान के खिलाफ कड़ा एक्शन लेने की मांग हो रही है। इसी बीच जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा लोगों के निशाने पर आ गए। वजह थी उनका पाकिस्तानी जेवलिन थ्रोअर अरशद नदीम को भारत आने का निमंत्रण देना। 

एनसी क्लासिक इवेंट के लिए दिया था निमंत्रण

अगले महीने 24 तारीख को बेंगलुरु में एनसी क्लासिक इवेंट का आयोजन होना है। भारत में विश्व एथलेटिक्स ए-लेवल इवेंट के आयोजक के रूप में नीरज ने दुनिया भर के शीर्ष भाला फेंक खिलाड़ियों को आमंत्रित करने की जिम्मेदारी संभाली। इसी कड़ी में पाकिस्तान के अरशद नदीम को भी निमंत्रण भेजा गया था। पहलगाम हमले के बाद नीरज को निशाने पर ले लिया गया। हालांकि अब इस पूरे प्रकरण पर नीरज चोपड़ा का रिएक्शन आ गया है।

ट्रोलिंग के बाद आया नीरज का जवाब

जब नीरज चोपड़ा को ट्रोल किया गया तो उन्होंने अपना स्पष्टीकरण जारी किया। उन्होंने कहा कि मैं आमतौर पर कम बोलने वाला व्यक्ति हूं। लेकिन गलत के खिलाफ नहीं सुन सकता। नीरज ने लिखा, “पिछले 48 घंटों में जो कुछ भी हुआ है, उसके बाद एनसी क्लासिक में अरशद की मौजूदगी का सवाल ही नहीं उठता। मेरा देश और उसका हित हमेशा सबसे पहले रहेगा।” उन्होंने उन परिवारों के प्रति भी संवेदना जाहिर की जिन्होंने इस हमले में अपनों को खोया है। उन्होंने अपना गुस्सा जाहिर करते हुए यह भी कहा कि मीडिया का एक वर्ग झूठी कहानियां गढ़ रहा है जबकि ट्रोलर्स मेरे परिवार को निशाना बना रहे हैं। जब मेरी ईमानदारी पर सवाल उठने लगे तो मुझे सफाई देने के लिए

Advertisementspot_img

Also Read:

पहलगाम आतंकी हमले को लेकर NIA आज दाखिल करेगी चार्जशीट, पाक कनेक्‍शन सहित कई बड़े खुलासे होने की संभावना

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) आज दोपहर 2 बजे जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले...
spot_img

Latest Stories

प्रहार नाम का मतलब – Prahar Name Meaning

Prahar Name Meaning – प्रहार नाम का मतलब :Attack/वार,...

सैलरी तो बढ़ी लेकिन जेब है खाली…जानिए क्या है लाइफस्टाइल इंफ्लेशन और इससे बचाव के तरीके

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पैसा किसे प्यारा नहीं होता? लोग...

West Bengal Assembly 2026: बिधाननगर सीट पर किसका रहा है पलड़ा भारी, जानिए यहां का सियासी इतिहास

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव मुहाने...

जब देश में है तेल के कुएं का भंडार तो भारत विदेशों से क्यों खरीदता है क्रूड ऑयल?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इस बात में कोई दोराहे नहीं...

LPG, CNG और PNG में क्या होता है अंतर? जानिए रसोई से गाड़ियों तक इन गैसों का काम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव, खासकर Iran...

Solo घूमने के लिए भारत की ये बेस्ट जगहें, जहां मिलेगा सुकून

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में ज्यादातर...