back to top
29.1 C
New Delhi
Saturday, April 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बाराबंकी : पंचायत चुनाव की ड्यूटी से लौटे 106 पुलिसकर्मी निकले कोरोना संक्रमित

बाराबंकी, 27 अप्रैल (हि.स.)। राजधानी लखनऊ से सटा जनपद बाराबंकी में भी कोरोना का कहर बढ़ता जा रहा है। इसी कड़ी में सोमवार को 106 पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित पाये गए हैं। यह सभी पुलिसकर्मी बीते दिनों हुए पंचायत चुनाव की ड्यूटी से वापस लौटे हैं। पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने खुद की पुलिसकर्मियों के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि की है। कहा कि 106 पुलिस कर्मी जो पंचायत चुनाव से लौटकर वापस आये तो इनकी जांच करायी गई, जो सभी की रिपोर्ट पॉजिटिव निकली है। इन सभी पुलिस कर्मियों को आइसोलेट किया गया है। अभी कुछ पुलिस कर्मियों की रिपोर्ट आना बाकी है। पुलिसकर्मियों में कोरोना संक्रमण का यह आंकड़ा देख अधिकारियों में हड़कंप मच गया है। अब बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों के संक्रमित निकलने से जिले में क्राइम कंट्रोल और कानून व्यवस्था का भी संकट खड़ा हो गया है। बाकी चरण का त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव संपन्न कराने का जिम्मा भी इन्हीं पुलिस कर्मियों पर थी। पुलिस के सामने कोरोना प्रोटोकॉल, रात्रि कर्फ्यू और कोरोना कर्फ्यू का पालन कराने की भी चुनौती। हिन्दुस्थान समाचार/हरिराम/दीपक

Advertisementspot_img

Also Read:

Covid New Variant: सावधान! फिर पैर पसार रहा है कोरोना, नए वेरिएंट ने बढ़ाई चिंता

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दुनिया में एक बार फिर कोविड का नया वेरिएंट (Covid New Variant) BA.3.2, जिसे “Cicada” कहा जा रहा है, चर्चा में...
spot_img

Latest Stories

गर्मियों के लिए बहुत खास है ये फल, सेहतमंद रहने का आसान तरीका

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मियों में वैसे कई सारे...

DC vs MI Pitch Report: दिल्ली में रन बरसेंगे या गेंदबाज करेंगे कमाल? जानें अरुण जेटली स्टेडियम का हाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 का मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स...

उड़ने से पहले संभल जाएं! 60 हजार का टिकट पहुंचा 1.5 लाख के पार, इंटरनेशनल फ्लाइट्स के किराये में बंपर उछाल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पश्चिम एशिया में बढ़ते ईरान-इज़राइल-अमेरिका...

चेपॉक में प्रियांश आर्य का तूफान, Punjab Kings ने CSK के खिलाफ सबसे तेज टीम फिफ्टी बनाकर रचा इतिहास

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 के सातवें मुकाबले में...

Gold Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, सोने की खरीद पर सख्ती: जानिए आज का पूरा अपडेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। 4 अप्रैल 2026 को तेल कंपनियों...

क्या आप भी शनिवार का व्रत रखने का सोच रहे हैं? तो जानिए कब और कैसे शुरू करें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। शनिदेव को प्रसन्न करने के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵