back to top
18.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अब सिर्फ महेंद्र सिंह धोनी ही कहलाएंगे ‘कैप्टन कूल’, रजिस्‍टर कराया ट्रेडमार्क, जानिए क्‍यों है खास?

पूर्व भारतीय क्रिकेटर और टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को अब उनका लोकप्रिय नाम कैप्टन कूल कानूनी रूप से मिलने की पूरी उम्मीद है।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । पूर्व भारतीय क्रिकेटर और टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को अब उनका लोकप्रिय नाम कैप्टन कूल कानूनी रूप से मिलने की पूरी उम्मीद है। धोनी ने हाल ही में “कैप्टन कूल” (captain cool) नाम के लिए ट्रेडमार्क रजिस्ट्रेशन की अर्जी दी थी, जो अब स्वीकृत और विज्ञापित कर दी गई है।

यह ट्रेडमार्क एमएस धोनी ने खेल प्रशिक्षण, प्रशिक्षण सुविधाओं और स्पोर्ट्स कोचिंग सेवाओं के लिए क्लास 41 के तहत रजिस्टर करवाया है। यह ट्रेडमार्क न सिर्फ उनके नाम को कानूनी सुरक्षा देता है, बल्कि यह उनके ब्रांड वैल्यू और पहचान को भी और मजबूत करेगा। एमएस धोनी की वकील मानसी अग्रवाल ने इस उपलब्धि की जानकारी दी। 

ट्रेडमार्क को लेकर धोनी ने क्‍या दी दलील?

बता दें कि, धानी के “कैप्टन कूल” ट्रेडमार्क को पहले ट्रेडमार्क एक्ट की धारा 11(1) के तहत आपत्ति मिली थी। इसका मुख्‍य कारण था कि इस नाम से पहले ही एक ट्रेडमार्क रजिस्टर्ड था और नया ट्रेडमार्क लोगों में भ्रम पैदा कर सकता है। लेकिन धोनी की तरफ से यह दलील दी गई कि “कैप्टन कूल” नाम धोनी से पिछले कई सालों से जुड़ा हुआ है और इसे जनता, मीडिया और प्रशंसकों ने बड़े पैमाने पर अपनाया है।

ट्रेडमार्क रजिस्ट्री ने स्‍वीकार किया ट्रेडमार्क

उनकी ओर से कहा गया कि, यह नाम अब सिर्फ एक उपनाम नहीं बल्कि धोनी की कमर्शियल पहचान बन चुका है। धोनी की लोकप्रियता, मीडिया में कवरेज और प्रशंसकों की पहचान के कारण यह नाम अब किसी और के लिए भ्रम पैदा नहीं करेगा। धोनी की यह पहचान उस पहले ट्रेडमार्क से पहले से मौजूद है और कहीं अधिक मशहूर है। वहीं, ट्रेडमार्क रजिस्ट्री ने यह दलील स्वीकार की और माना कि “कैप्टन कूल” सिर्फ एक आम शब्द नहीं है बल्कि यह धोनी की पर्सनैलिटी, ब्रांड और छवि का हिस्सा है।

क्यों है यह खास?

यह मामला इसलिए खास है क्‍योंकि, कोई व्यक्ति विशेष अपनी पहचान और छवि को ट्रेडमार्क के जरिए कानूनी सुरक्षा दिला सकता है, भले ही पहले से कोई समान नाम का ट्रेडमार्क मौजूद हो। धोनी के वकील ने कहा कि यह एक प्रभावशाली उदाहरण है, जिसमें किसी खिलाड़ी की पहचान को एक ब्रांड के तौर पर मान्यता दी गई है।

धोनी को क्‍या कहते है कैप्‍टन कूल ?

बता दें कि, महेंद्र सिंह धोनी लंबे समय तक भारतीय क्रिकेट टीम के कप्‍तान रहे थे। विकेटकिपर के तौर पर स्‍टंम्‍स के पीछे रहे कूल अंदाज में मैच पलटने की ताकत के कारण उन्हें कैप्टन कूल कहा जाता था। धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा चुके है। लेकिन IPL में वो चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए कप्तानी करते नजर आते हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

पिता के निधन से शोक में डूबे रिंकू सिंह, टूर्नामेंट में खेलेंगे या नहीं? BCCI ने दी ताजा जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह पर 27 फरवरी की सुबह दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। लिवर कैंसर से जूझ रहे...
spot_img

Latest Stories

क्यों है वैष्णो देवी की इतनी मान्यता, जानिए माता रानी से जुड़ी कहानी और कथा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नवरात्रि का पर्व चल रहा ऐसे...

मिलिंद नाम का मतलब- Milind Name Meaning

Milind Name Meaning - मिलिंद नाम का मतलब: Honeybee/मधुमक्खी Origin...

चैत्र नवरात्रि अष्टमी कब है? जानें कन्या पूजन की सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) हिन्दू...

Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल का सबसे अमीर विधायक कौन? जानिए कितनी है नेटवर्थ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। साल 2026 के विधानसभा चुनावों से...