back to top
17.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

IND vs PAK: मैदान से लेकर संसद तक आक्रोश, भारत-पाक पर मिले-जुले रिएक्‍शन, एशिया कप पर दिग्गजों ने क्या कहा?

भारत और पाकिस्तान के बीच 1 मैच तो 14 सितंबर को तय है, क्योंकि दोनों एक ही ग्रुप में हैं। फॉर्मेट के हिसाब से ग्रुप स्टेज के बाद सुपर 4 होगा, जिसमें दोनों टीमों की टॉप 2 टीमें पहुंचेगी।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क । आगामी करीब एक डेढ़ महीने बाद क्रिकेट एशिया कप 2025 का आगाज होना है। इसे लेकर भारतीय क्रिकेट फैंस में जबर्दस्त उत्साह और खुशी है तो वही, कई लोगों का मन दुखी और नाराज भी है। क्योकि, इस कप में भारत पाकिस्तान की भिड़ंत होनी है। एशिया कप में भारत-पाक एक ही ग्रुप में है। दोनों के बीच 14 सितंबर को मैच तय है।

इस मैच को लेकर भारतीय फैंस से लेकर सदन तक आक्रोश में हैं, हालांकि, कुछ लोग इसका समर्थन भी कर रहे हैं। तो कोई इसके विरोध में है। इंटरनेट पर इस मसले पर मिले-जुले रिएक्‍शन सामने आ रहे हैं। भारत के पूर्व क्रिकेटर्स की भी इस पर अलग अलग राय है। टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर का वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें वह खुद इसके खिलाफ बोल रहे हैं। ऐसे में आगे जानते है कि किसने क्‍या कुछ कहा है?

एशिया कप को लेकर आक्रोश क्यों?

बता दें, 22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकी हमला हुआ था, भारत ने माना कि, इस प्रायोजित आतंकी के पीछे पाकिस्‍तान का हाथ है। हमले का जवाब देते हुए भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत एयरस्‍ट्राइक कर पाकिस्‍तान में घुसकर आतंकी ठिकानो का नष्‍ट किया। फिर दोनों देश के बीच तनाव बढ़ा और दोनो और से मिसाइल हमले और गोलाबारी हुई। 

इस बीच, पूरे देश में पाकिस्तान के खिलाफ गुस्सा बढ़ता गया और मांग उठने लगी कि हम इस आतंकी देश के साथ कोई भी रिश्ता न रखें और न ही कोई मैच खेले। भारतीय सरकार ने भी पाकिस्तान के कई दिग्गज क्रिकेटर्स के यूट्यूब चैनल और सोशल मीडिया अकाउंट भारत में बैन कर दिए। 

इसके बाद जानकारी सामने आई कि भारत एशिया कप से हट सकता है, लेकिन एशिया कप 2025 को लेकर पिछले दिनों इसका आधिकारिक शेड्यूल जारी हुआ। इसमें इसकी पुष्टि भी हो गई कि भारत और पाकिस्तान, दोनों इस टूर्नामेंट में न सिर्फ खेलेंगे बल्कि एक ही ग्रुप में शामिल हैं।

भारत-पाकिस्तान मैच के पक्ष में सौरव गांगुली

भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने भारत बनाम पाकिस्तान के एक ही ग्रुप में शामिल होने को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। गांगुली दोनों देशों के बीच मैच खेले जाने पक्ष में है। उन्‍होने कह‍ा कि “मेरे अनुसार ये ठीक है, खेल जारी रहना चाहिए। जो भी पहलगाम में हुआ, वो नहीं होना चाहिए।”

मैच हो तो हर जगह हो- मोहम्मद अजहरुद्दीन 

एशिया कप में भारत पाकिस्‍तान के एक ही ग्रुप में होने भारत के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन ने मीडिया से बात करते हुए कहा, “मैच खेलना है तो हर जगह हो, लेकिन अगर नहीं खेलना है तो किसी भी टूर्नामेंट में न हो। अगर आप द्विपक्षीय सीरीज में एक दूसरे से नहीं खेल रहे हैं तो अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट में भी नहीं खेलना चाहिए।”

भारत-पाक मैच पर गौतम गंभीर का बयान वायरल

इन दोनों देश के बीच मैच खेले जाने को लेकर इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के पहले भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने एक मीडिया को एि इंटरव्‍यू में कहा था कि मेरे अनुसार पाकिस्तान के साथ मैच नहीं होना चाहिए। इसका वीडियो एक बार फिर वायरल हो रहा है। उन्होंने कहा था कि, “कोई क्रिकेट मैच, बॉलीवुड मूवी, कोई कलाकार या कोई भी, हमारे देश के लोगों और सेना के जवानों की जिंदगी से ज्यादा महत्वपूर्ण नहीं है। ये मेरी व्यक्तिगत राय है।”

एशिया कप में 3 बार भिड़ सकती है भारत-पाक

बता दें कि, भारत और पाकिस्तान के बीच 1 मैच तो 14 सितंबर को तय है, क्योंकि दोनों एक ही ग्रुप में हैं। फॉर्मेट के हिसाब से ग्रुप स्टेज के बाद सुपर 4 होगा, जिसमें दोनों टीमों की टॉप 2 टीमें पहुंचेगी। यहां भी भारत और पाकिस्तान के बीच एक मैच तय माना जा रहा है, क्योंकि दोनों अपने ग्रुप की सबसे मजबूत टीमें हैं। फाइनल में अगर दोनों भिड़ी, तो सितंबर में हमें इन दोनों टीमों के बीच 3 मैच देखने को मिल सकते हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

IPL 2026 से पहले शादी के बंधन में बंधे RCB के ये गेंदबाज, रेप का लग चुका है आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हाल ही में कुलदीप यादव ने मसूरी में धूमधाम से अपनी बचपन की दोस्त वंशिका के साथ सात फेरे लिए। अब...
spot_img

Latest Stories

दिल्ली में सोना सस्ता, पेट्रोल-डीजल में राहत, जानिए आज के ताजा रेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली समेत देशभर के लोगों...

Alka Yagnik Birthday: मां के इस फैसले ने बना दिया सुपरस्टार, बदल गई किस्मत

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गायिका अलका याग्निक (Alka Yagnik)...

Shukrwar Mantra: इन मंत्रों के जाप से प्रसन्न हो जाती हैं माता लक्ष्मी, जीवन भर नहीं होती धन की कमी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी...