back to top
22.1 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

उप्र : गांवों में सूर्यास्त से सूर्योदय तक न हो बिजली कटौती – श्रीकांत शर्मा

– प्राथमिकता पर बदलें खराब ट्रांसफार्मर – समय पर सही बिल जारी करने के निर्देश – आपूर्ति सम्बंधी शिकायतों का तत्काल करें निस्तारण लखनऊ, 09 जून (हि.स.)। ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत मंत्री श्रीकांत शर्मा ने यूपीपीसीएल के चेयरमैन को निर्देशित किया कि ग्रामीण क्षेत्रों में सूर्यास्त से सूर्योदय तक निर्बाध विद्युत आपूर्ति होती रहे। वहीं, समय पर सही बिल जारी करने के निर्देश दिए हैं। यह बातें बुधवार को उन्होंने शक्ति भवन में ऊर्जा विभाग की समीक्षा बठक में कही। उन्होंने कहा कि विद्युत आपूर्ति सम्बंधी समस्याओं का निस्तारण अधिकारी तीव्रता से करें। स्थानीय लोगों को जानकारी देने के लिए सोशल मीडिया का भी सहारा लें। उन्होंने कहा कि कटौती की समस्याएं उन्हें लगातार मिल रही हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में सूर्यास्त से सूर्योदय तक निर्बाध विद्युत आपूर्ति होती रहे। रोस्टर के अनुरूप सभी क्षेत्रों में आपूर्ति सुनिश्चित हो तथा समस्याओं का निदान अविलम्ब हो। श्री शर्मा ने कहा कि पूरे प्रदेश में आंशिक कोरोना कर्फ्यू में छूट दी गई है, इससे सभी प्रकार की गतिविधिया धीरे-धीरे शुरू होंगी। इस अवधि में और भी संवेदनशीलता से काम करने की जरूरत है। कहा कि सिंचाई के लिए भी किसानों को आपूर्ति सम्बंधी समस्याएं नहीं होनी चाहिए। जहां ट्रांसफार्मर खराब होने की शिकायतें आ रही हैं, वहां प्राथमिकता पर उसे बदलकर आपूर्ति बहाल की जाए। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को सही बिल समय से न मिलने पर लापरवाही करने वाले डिस्कॉम की जवाबदेही भी तय की जाए। उपभोक्ता सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने यूपीपीसीएल चेयरमैन को निर्देश दिया कि वह सुरक्षा मानकों के प्रबंध की नियमित निगरानी करें। स्वयं भी उपकेंद्रों और बिलिंग काउंटर्स का निरीक्षण करें। किसी भी प्रकार की कोई परेशानी हो तो उच्चाधिकारियों से सम्पर्क कर उसका निस्तारण करवा लें। हिन्दुस्थान समाचार/राजेश

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

Solo घूमने के लिए भारत की ये बेस्ट जगहें, जहां मिलेगा सुकून

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में ज्यादातर...

Alia Bhatt Birthday: 19 की उम्र में एक्ट्रेस ने किया डेब्यू, बड़ा अनोखा रहा अब तक का फिल्मी सफर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आलिया भट्ट सिनेमा की चर्चित...

Vastu Tips: पापमोचनी एकादशी के दिन करें ये वास्तु उपाय, घर में सुख समृद्धि की होगी वृद्धि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पापमोचनी एकादशी के दिन आपको...