back to top
17.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

रायडू ने आईपीएल से संन्यास लेने वाले ट्वीट को किया डिलीट

मुंबई, 14 मई (आईएएनएस)। चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के बल्लेबाज अंबाती रायडू ने शनिवार को उस समय खलबली मचा दी, जब उन्होंने ट्वीट किया कि मौजूदा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 टूर्नामेंट उनका आखिरी सीजन है। लेकिन कुछ ही मिनटों के बाद रायुडू ने संन्यास लेने वाले ट्वीट को डिलीट कर दिया, जिससे सोशल मीडिया पर यूजर्स को चौंका दिया। रायुडू ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट किया, मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि यह मेरा आखिरी आईपीएल होगा। मैंने इसे खेलने और 13 साल तक 2 महान टीमों का हिस्सा बनने के लिए एक शानदार समय बिताया है। इस शानदार यात्रा के लिए मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स को धन्यवाद देना चाहता हूं। उनके ट्वीट के जवाब में भारत के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने ट्वीट किया था, हमारे अंडर-19 दिनों से आपके साथ क्रिकेट खेला। हमेशा मैदान पर आपकी बल्लेबाजी और ऊर्जा की प्रशंसा की। आपके आगे के सफर के लिए शुभकामनाएं भाई। आपने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है और आपकी उपलब्धि पर गर्व होना चाहिए। लेकिन रायडू द्वारा ट्वीट को डिलीट करने के बाद, प्रशंसकों को चौंका कर रख दिया, वह अपनी मूल संन्यास की घोषणा से पलट क्यों गए। आईपीएल मेगा नीलामी में चेन्नई द्वारा 6.2 करोड़ रुपये में वापस लाए जाने के बाद रायडू ने 12 मैचों में 27.10 के औसत और 124.31 के स्ट्राइक-रेट से 271 रन बनाए हैं, जो आईपीएल 2022 में टीम के लिए तीसरे सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। चेन्नई के सीईओ कासी विश्वनाथन ने एनडीटीवी से कहा कि रायडू आईपीएल से संन्यास नहीं ले रहे हैं। वह थोड़ा निराश थे कि वह अच्छा नहीं कर पा रहे हैं। इसलिए, उन्होंने गलती से वह ट्वीट कर दिया। मैंने उन्हें चीजें समझा दी हैं। वह संन्यास नहीं ले रहे हैं। वह हमारे साथ रहेंगे। इससे पहले, पांच बार के आईपीएल विजेता रायडू ने 2019 में खेल के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा की थी, जिसे क्रिकेट विश्व कप में भारत की 15 सदस्यीय टीम के लिए उन्हें अनदेखा किया गया था। लेकिन उन्होंने जल्द ही यू-टर्न ले लिया और घरेलू क्षेत्र के साथ-साथ आईपीएल में भी क्रिकेट खेलने के लिए लौट आए थे। –आईएएनएस आरजे/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

…तो एक बार फिर RCB के नाम होने जा रहा है IPL 2026 का खिताब? दिग्गज खिलाड़ी ने कर दी भविष्यवाणी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टी20 विश्व कप में विश्वविजेता बनने का खुमार अभी उतरा भी नहीं था कि 28 मार्च से IPL 2026 की शुरुआत...
spot_img

Latest Stories

दिव्यांका नाम का मतलब- Divyanka Name Meaning

Divyanka of Haksh / दिव्यांका नाम का मतलब :...

कौन हैं भगवान शिव? जानिए नाम, स्वरूप और शक्तियों से जुड़ी सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। भगवान शिव, जिन्हें महादेव, भोलेनाथ...

Special Recipe: नवरात्रि के नौ दिनों तक बनाए खास पकवान, व्रत में खा सकती हैं आसानी से

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) शुरू...

West Bengal Assembly Election 2026: कैसा रहा है Bahrampur Assembly Seat पर सियासी संग्राम, जानिए किसका रहा दबदबा

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026...

Divyanka Tripathi ने कई महीने तक छुपाई प्रेग्नेंसी, अब बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका...

जारी होने वाला है GATE 2026 का रिजल्ट, दाखिला लेने के लिए जान लें देश के Top 20 Engineering Colleges

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के लाखों इंजीनियरिंग के छात्रों...