back to top
21.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मोहम्मद शमी का नाम सुनते ही भड़के रोहित शर्मा! फिटनेस को लेकर किया गया था सवाल

मोहम्मद शमी के फैंस को उनकी वापसी का बेसब्री से इंतजार है लेकिन अभी भी उनका इंतजार खत्म नहीं होगा।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बीते साल वर्ल्ड कप में चोटिल होने के बाद से ही मोहम्मद शमी टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। उनके फैंस को उम्मीद थी कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न टेस्ट में दिग्गज तेज गेंदबाज की वापसी हो सकती है लेकिन उनकी उम्मीदों को तगड़ा झटका लगा है। मुश्ताक अली ट्रॉफी में पूरी सीरीज खेलने के बाद उनका सिलेक्शन विजय हजारे ट्रॉफी के लिए हुआ है। हालांकि विजय हजारे ट्रॉफी के पहले मैच में मोहम्मद शमी को आराम दिया गया है। इसके पीछे की वजह साफ नहीं है लेकिन इसके बावजूद फिर से उनकी फिटनेस को लेकर तरह तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। 

शमी का नाम सुनते ही झल्लाए रोहित शर्मा

ब्रिसबेन में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट ड्रॉ हो गया था। दोनों टीमें सीरीज में 1-1 की बराबरी पर हैं। शमी के फैंस को उम्मीद थी कि उन्हें मेलबर्न टेस्ट में वापसी करने का मौका मिल सकता है जिसे लेकर ऑफ्टर मैच प्रेस कांफ्रेस में कप्तान रोहित शर्मा से मोहम्मद शमी की फिटनेस और टीम इंडिया में वापसी को लेकर सवाल किया गया था जिसपर रोहित शर्मा झल्ला गए थे। उन्होंने कहा कि अब इस मामले में नेशनल क्रिकेट एकेडमी को ही सफाई दे देनी चाहिए। 

क्यों एक साल से टीम इंडिया में वापसी नहीं कर पा रहे शमी?

बीते साल वर्ल्ड कप के दौरान मोहम्मद शमी चोटिल हो गए थे जिसके बाद से ही वह टीम से बाहर चल रहे थे। हालांकि सघन चिकित्सा प्रक्रिया से गुजरते हुए उन्होंने रणजी ट्रॉफी में वापसी की और ठीक ठाक प्रदर्शन के बाद सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में भी 7 मैच खेले। इसके बाद फैंस को उम्मीद जगी थी कि वह ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वापसी कर सकते हैं। हालांकि विजय हजारे ट्रॉफी में 21 दिसंबर को होने वाले मैच से उन्हें बाहर रखा गया है जिससे उनकी फिटनेस को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं। सीधे शब्दों में कहें तो उनकी फिटनेस ही उनकी टीम इंडिया में वापसी में रोड़ा बन रही है।

Advertisementspot_img

Also Read:

Kuldeep Yadav की होने वाली दुल्हन कौन हैं? जानिए वंशिका चड्ढा की पढ़ाई, नौकरी और लव स्टोरी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर Kuldeep Yadav इन दिनों अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं। कुलदीप 14 मार्च...
spot_img

Latest Stories

ओंकार नाम का मतलब-Omkar Name Meaning

Omkar Name Meaning – ओंकार नाम का मतलब :...

West Bengal Assembly 2026: टॉलीगंज सीट से कौन लहरा सकता है जीत का परचम, TMC या BJP? जानिए समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। साउथ कोलकाता के अंतर्गत आने वाली...

Tarvel Tips: पार्टनर के साथ घूमने के लिए ये हैं बेस्ट जगह, आज ही बनाएं प्लान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आप अपने पार्टनर के...

आज जिंदा हूं तो PM मोदी और अमित शाह की वजह से…’ चार साल बाद छलका नुपुर शर्मा का दर्द

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नुपुर शर्मा ने दिल्ली में आयोजित...

IPL 2026 से पहले शादी के बंधन में बंधे RCB के ये गेंदबाज, रेप का लग चुका है आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हाल ही में कुलदीप यादव ने...