back to top
21.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

साइना नेहवाल ने पिता के साथ किए बदरी-केदारनाथ के दर्शन

रुद्रप्रयाग/गोपेश्वर, 22 मई (आईएएनएस) ओलिंपिक पदक विजेता सुप्रसिद्ध बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने अपने पिता के साथ बदरीनाथ व केदारनाथ धाम में भगवान के दर्शन कर विशेष पूजा-अर्चना की। दोनों धामों में दर्शनों के बाद साइना नेहवाल काफी प्रसन्न दिखीं। साथ ही बदरीनाथ व केदारनाथ में प्राकृतिक सौंदर्य से भी वह काफी प्रभावित दिखीं। रविवार को सुबह भारत की बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल अपने पिता हरदीप सिंह नेहवाल के साथ केदारनाथ धाम पहुंचीं। यहां पहुंचने पर बदरी केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने उनका फूल-मालाओं से स्वागत किया। इसके बाद साइना नेहवाल अपने पिता के साथ मंदिर में दर्शन के लिए गईं। बाबा केदार की पूजा-अर्चना की। लगभग 30 मिनट तक पूजा करने के बाद उन्होंने मंदिर से बाहर आकर एक परिक्रमा की। मंदिर में पूजा के बाद वह काफी प्रसन्न नजर आईं। बाबा केदारनाथ के धाम को काफी देर तक निहारती रहीं। केदारनाथ धाम की हिम आच्छादित चोटियों का प्राकृतिक सौंदर्य देखकर साइना काफी खुश नजर आईं। लगभग 30 मिनट तक पूजा करने के बाद उन्होंने मंदिर से बाहर आकर एक परिक्रमा की। मंदिर में पूजा के बाद वह काफी प्रसन्न नजर आईं। बाबा केदारनाथ के धाम को काफी देर तक निहारती रहीं। केदारनाथ धाम की हिम आच्छादित चोटियों का प्राकृतिक सौंदर्य देखकर साइना काफी खुश नजर आईं। यहां बदरी केदार मंदिर समिति के सीईओ बी.डी. सिंह सहित स्थानीय नागरिकों ने साइना नेहवाल का जोरदार स्वागत कर उन्हें भगवान का प्रसाद भेंट किया। इस दौरान वहां मौजूद लोगों के बीच साइना नेहवाल के साथ सेल्फी व फोटो खिंचवाने की होड़ लग गई। साइना ने सभी के साथ फोटो खिंचवाई, किसी को निराश नहीं किया। साइना नेहवाल ने इंस्टाग्राम में भी बदरीनाथ धाम की फोटो शेयर की है, जिसमें साइना बेहद खुश नजर आ रही हैं। साइना के नाम अब तक 24 अंतर्राष्ट्रीय खिताब हैं, जिनमें 10 सुपर सीरीज खिताब हैं। –आईएएनएस स्मिता/एसजीके

Advertisementspot_img

Also Read:

इस दिन से खुलेगा केदारनाथ का कपाट, जानिए 6 महीने क्यों बंद रहता है मंदिर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। केदारनाथ मंदिर (Kedarnath Dham) जो भगवान शिव का एक प्राचीन और प्रमुख तीर्थस्थल है, हर साल लगभग यहां लाखों लोग...
spot_img

Latest Stories

वीवा नाम का मतलब- Viva Name Meaning

Meaning of Viva / विवा नाम का मतलब: Full...

उदयपुर Kanhaiya Lal हत्याकांड में इंसाफ की मांग तेज, परिवार ने सरकार से पूछा- न्याय कब मिलेगा?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजस्थान के उदयपुर में हुए चर्चित...

गणेश भगवान को चढ़ाएं घर पर बना मोदक, प्रसन्न होकर देगें वरदान, जानिए रेसिपी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। गणेश भगवान की पूजा से...

ATM Transaction Fail: ATM से पैसा कटा पर कैश नहीं मिला? जानिए कैसे करें शिकायत और पाएं मुआवज

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ATM से पैसे निकालते समय कई...

RR vs MI: बारिश का खतरा या पूरा मैच? गुवाहाटी वेदर रिपोर्ट ने बढ़ाई टेंशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League 2026 के 13वें...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵