back to top
23.1 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

साक्षी मलिक का बड़ा दावा, कहा- विरोध प्रदर्शन की मास्टर माइंड बबीता फोगाट थी, खुद बनना चाहती थी WFI अध्यक्ष

साक्षी मलिक के दावे नें BJP नेता पर बड़ा दावा किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि बृजभूषण के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए बबीता फोगाट ने उन्हें उकसाया था।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ओलंपियन साक्षी मलिक ने प्रतिष्ठित मीडिया एजेंसी से बात करते हुए BJP नेता बबीता फोगाट पर गंभीर आरोप लगाया है। साक्षी ने बातचीत के दौरान बताया कि बृजभूषण के खिलाफ प्रदर्शन के पीछे बबीता फोगाट का हाथ था। बबीता फोगाट ने ही पहलवानों के प्रदर्शन करने के लिए उकसाया था। दावे के मुताबिक ऐसा उन्होने सिर्फ इसलिए किया क्योंकि वह कुश्ती महासंघ (WFI) के अध्यक्ष पद पर बृजभूषण शरण सिंह को हटाकर खुद कब्जा करना चाहती थी।

साक्षी मलिक का BJP नेता बबीता फोगाट पर आरोप

साक्षी मलिक ने बबीता फोगाट (Sakshi Malik On Babita Phogat) पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा है- “बबीता फोगाट ने ही पहलवाने की बैठक बुलाई थी जिसमें सारी प्लानिंग प्लाटिंग की गई थी। उसी मीटिंग में कुश्ती महासंघ में हुई छेड़छाड की घटनाओं के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने की बात कही गई थी”। साक्षी ने यहां तक कहा कि उस विरोध प्रदर्शन की अनुमति भी BJP नेता बबीता फोगाट और तीरथ राणा ने ही दिलवाई थी। हालांकि उसमें बबीता फोगाट का निजी हित शामिल था।

“बबीता फोगाट ने किया विश्वासघात”

साक्षी ने यह भी बताया कि हमें इस मुद्दे को लेकर उनके दिशा निर्देश पर नहीं चल रहे थे बल्कि हम इस मुद्दे को गंभीर मान रहे थे इसलिए विरोध पर विचार कर रहे थे लेकिन बबीता फोगाट ने उन्हें अपनी राजनीति का शिकार बनाया है। साक्षी के मुताबिक उन्हें लगता था कि पहलवान और सत्ताधारी दल की नेता होने के कारण वह उनका साथ देंगी। लेकिन उन्होने ऐसा नहीं किया और हमें मोहरे की तरह इस्तेमाल किया।

गौरतलब है कि विनेश फोगाट, बजरंग पूनिया और साक्षी मलिक के साथ मिलकर कई पहलवानों ने बृजभूषण सिंह पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाते हुए कई महीनों तक आंदोलन किया था जिसके बाद इस मामले पर कार्यवाई शुरु हो सकी थी।

Advertisementspot_img

Also Read:

सपा नेता रमाकांत दुबे की बृजभूषण शरण सिंह को चुनौती, बोले-‘दबदबा वाले…मां का दूध पीया है तो निर्दलीय लड़ें’

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । समाजवादी पार्टी के नेता रमाकांत दुबे ने भारतीय जनता पार्टी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह का नाम...
spot_img

Latest Stories

शायना नाम का मतलब-Shayna Name Meaning

शायना नाम का मतलब – Shayna Name Meaning: Beautiful-सुंदर Origin...

दोस्तों के साथ गर्मियों की छुट्टियों में घूमने का है प्लान, तो भारत की इन जगहों पर करें विजिट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मियों की छुट्टियां शुरू होते...

प्रियदर्शन ने किया बड़ा खुलासा, मैच से पहले उनकी कॉमेडी फिल्म देखते हैं विराट कोहली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रियदर्शन ने भारतीय सिनेमा में...