back to top
21.1 C
New Delhi
Wednesday, March 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

IPL 2024: आईपीएल Final और नॉकआउट मैचों का शेड्यूल सामने आया! इन स्टेडियम में होंगे मुकाबले

IPL 2024 Final Match: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 का फाइनल और नॉकआउट मैचों को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। दरअसल, BCCI ने लोकसभा चुनावों के कारण IPL 2024 का पूरा शेड्यूल जारी नहीं किया है।

नई दिल्ली, रफ्तार। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 का फाइनल और नॉकआउट मैचों को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। दरअसल, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने लोकसभा चुनावों के कारण IPL 2024 का पूरा शेड्यूल जारी नहीं किया है। BCCI ने 17वें सीजन के पहले 21 मैचों का ही शेड्यूल आउट किया था। लीग के फाइनल समेत नॉकआउट मैचों का शेड्यूल जल्द घोषित किया जाएगा। वैसे, माना जा रहा कि फाइनल मैच 26 मई को चेन्नई स्थित एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा।

चेन्नई में खेला जाएगा फाइनल मैच

BCCI के एक सीनियर अधिकारी के मुताबिक आईपीएल संचालन परिषद ने पिछले साल की चैंपियन टीम CSK के घरेलू मैदान पर शुरुआती मैच और फाइनल मुकाबला आयोजित करने की परंपरा का पालन किया है। अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में एक क्वालीफायर और एक एलिमिनेटर मैच खेला जाएगा। दूसरा क्वालीफायर चेन्नई में होगा।

जल्द जारी होगा पूरा शिड्यूल

BCCI ने लोकसभा चुनावों की तारीखों के मद्देनजर IPL के शेष मैचों के कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया है। इसे जल्द जारी किया जाएगा। BCCI के पहले 21 मैचों के शेड्यूल के मुताबिक लीग में तीन मैच खेले गए हैं।

नॉकआउट मैचों को लेकर CSK फैंस में उत्साह

चेन्नई फैंस में नॉकआउट मैचों को लेकर खासा उत्साह है। खासकर चर्चा है कि धोनी का यह आखिरी आईपीएल मैच है। ऐसे में उनके प्रशंसक अपने शहर (चेन्नई) में धोनी के आखिरी आईपीएल मैच को देखना चाहते हैं। अगर, चेन्नई को फाइनल मैच की मेजबानी मिलती है और CSK फाइनल में पहुंचती है तो धोनी और उनके फैंस के लिए काफी भावुक पल होगा।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

MS Dhoni Retirement: धोनी लेने जा रहे हैं IPL से संन्यास? उन्होंने खुद दे दिया जवाब, फैंस में निराशा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने वाली है जिसमें पहला मैच मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद...
spot_img

Latest Stories

यशवंत नाम का मतल-Yashwant Name Meaning

Yashwant Name Meaning - यशवंत नाम का मतलब: Endowed...

Skill Based Jobs: स्कूल पास करते ही इन फील्ड्स में बनाएं करियर, महीने के हजारो रुपये कमा लेंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बढ़ती जनसंख्या और कम होते अवसर...

मां दुर्गा ने क्यों लिया कालरात्रि का विकराल रूप, जानिए ये अद्भुत कथा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मां दुर्गा के अनेकों रूप...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵