back to top
18.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Smriti Mandhana ने बना दिया ये बड़ा रिकॉर्ड, पूर्व कप्‍तान मिताली राज को पछाड़ा, बन गईं नंबर-1

स्मृति मंधाना ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक बड़ा कारनामा किया, उन्होंने सबसे तेज 4000 रन पूरे कर इतिहास रच दिया है। उन्होंने पूर्व कप्‍तान मिताली राज का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । भारतीय क्रिकेटर स्मृति मंधाना ने शुक्रवार को एक बड़ा कारनाम किया है, उन्‍होंने ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेज 4000 रन पूरे कर इतिहास रच दिया है। इससे पहले यह रिकॉर्ड टीम इंडिया की पूर्व कप्तान मिताली राज के नाम था। यह उपलब्धि स्मृति मंधाना ने शुक्रवार को आयरलैंड के खिलाफ राजकोट में खेले गए वनडे मैच में किया।

95 मैच में बनाए 4000 रन

यह स्मृति मंधाना का 95वां वन डे इंटरनैशनल मैच था। वह 100 से कम पारियों में 4000 रन बनाने वाली पहली भारतीय महिला क्रिकेटर बन गई हैं। मिताली राज ने यह कारनामा 112 पारियों में किया था। आपको बता दें कि मिताली राज भारत की सबसे ज्यादा रन बनाने वाली महिला क्रिकेटर हैं। उन्होंने 7805 रन बनाए हैं, वहीं 4000 रनों के साथ मंधाना दूसरे स्थान पर हैं।

भारत ने 93 गेंद शेष रहते मैच जीता

बता दें कि, आयरलैंड के खिलाफ खेली जा रही वनडे सीरीज में स्मृति मंधाना ने पहले वनडे में भारतीय टीम की कप्तानी संभाली। जिसमें भारत को 6 विकेट से शानदार जीत दिला पाई। इस पारी में स्‍टार बल्‍लेबाज स्मृति मंधाना ने 29 गेंदों पर 41 रन की जबर्दस्‍त पारी खेली। जिसमें 6 चौके और 1 छक्का शामिल है। उनके अलावा टीम से प्रतीका रावल ने 89 रन और तेजल हसबनिस ने 53 रन नाबाद पारी खेली। इस बीच प्रतीका रावल और तेजल के बीच 116 रन की साझेदारी हुई। जिससे की इस मैच में भारत की पकड़ मजबूत हो गई। जहां पर भारत ने 93 गेंद शेष रहते मैच जीत लिया।  

दुनिया की तीसरे नंबर की बल्‍लेबाज बनीं 

स्मृति मंधाना के इस रिकॉर्ड के बाद वह विश्‍व के तीसरे नंबन की बल्‍लेबाज बन गई है। विश्व के महिला क्रिकेट में स्मृति मंधाना सबसे तेज 4000 रन बनाने के मामले में तीसरे पायदान पर पहुंची है। पहले नंबर की बात करें तो, ऑस्ट्रेलिया की बेलिंडा क्लार्क हैं जिन 86 पारियों में इतने रन बनाए थे। दूसरे स्थान पर मैग लैनिंग हैं, उन्होंने 89 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की थी।

Advertisementspot_img

Also Read:

T20 World Cup: IND vs PAK मैच पर पाकिस्तान की 3 डिमांड, इनमें से एक शर्त भारत कभी नहीं मानने वाला

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच को लेकर विवाद...
spot_img

Latest Stories

दिव्यांका नाम का मतलब- Divyanka Name Meaning

Divyanka of Haksh / दिव्यांका नाम का मतलब :...

कौन हैं भगवान शिव? जानिए नाम, स्वरूप और शक्तियों से जुड़ी सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। भगवान शिव, जिन्हें महादेव, भोलेनाथ...

Special Recipe: नवरात्रि के नौ दिनों तक बनाए खास पकवान, व्रत में खा सकती हैं आसानी से

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) शुरू...

West Bengal Assembly Election 2026: कैसा रहा है Bahrampur Assembly Seat पर सियासी संग्राम, जानिए किसका रहा दबदबा

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026...

Divyanka Tripathi ने कई महीने तक छुपाई प्रेग्नेंसी, अब बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका...

जारी होने वाला है GATE 2026 का रिजल्ट, दाखिला लेने के लिए जान लें देश के Top 20 Engineering Colleges

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के लाखों इंजीनियरिंग के छात्रों...