back to top
24.1 C
New Delhi
Thursday, April 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मप्र में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने 60 हजार काढ़े के पैकेट वितरित

भोपाल, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। कोरोना के संक्रमण का मुकाबला करने के लिए काढ़े को बड़ा हथियार माना गया है, यही कारण है कि मध्य प्रदेश में लोगों को काढ़े के पैकेट बांटे जा रहे हैं। अब तक 60 हजार लोगों को यह पैकेट वितरित किए जा चुके हैं। आयुष पद्धति अपनाकर कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम एवं रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाई जा सकती हैं। इसके लिये आयुष विभाग द्वारा लोगों को जागरूक किया जा रहा है। साथ ही जीवन अमृत योजना के तहत काढ़े का वितरण किया जा रहा है। अब तक 59 हजार 843 काढ़े के पैकेट इतने ही परिवारों को उपलब्ध कराए गए हैं। इससे लाभ लेने वाले सदस्यों की संख्या एक लाख 49 हजार 608 है। आयुर्वेदिक चिकित्सा विषेषज्ञों के अनुसार रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए एक चुटकी हल्दी और नमक के साथ गर्म पानी से गरारे किए जाने चाहिये। प्रतिदिन सुबह नाक में अणु या तिल तेल की 2-2 बूंद डाली जा सकती है। अश्वगंधा चूर्ण के एक से तीन ग्राम चूर्ण को लगातार 15 दिन तक गर्म पानी के साथ लिया जा सकता है। गलोय घनवटी 500 मिली ग्राम दिन में दो बार ले सकते हैं। त्रिकटु पाउडर एक ग्राम, तुलसी तीन से पांच पत्तियां एक गिलास पानी में उबालकर पीने से रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। तुलसी की पत्तियां, दालचीनी, शुण्डी और कालीमिर्च का काढ़ा भी उपयोगी है। इसी प्रकार होम्योपैथी में आर्सेनिकम एल्बम-30 को कोरोना वायरस संक्रमण के खिलाफ रोग निरोधी दवा के रूप में अपनाया जा सकता है। इसकी एक डोज खाली पेट 3 दिन उपयोग की जा सकती है। यूनानी चिकित्सा में भी रोग-प्रतिरोधक दवाएं उपलब्ध हैं, जो भी काफी कारगर हैं। –आईएएनएस एसएनपी/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

Vastu Tips: आज Hanuman Jayanti के दिन करें ये वास्तु उपाय, चमक उठेगा आपका भाग्य

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti)के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵