back to top
32.1 C
New Delhi
Saturday, March 28, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

IND vs ENG: आखिर क्यों इंग्लैंड दौरे से 7 दिन पहले अचनाक भारत लौटे टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर

भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर इंग्लैंड दौरे के बीच में ही भारत लौट आए हैं। इसकी वजह बेहद निजी है। जानकारी के अनुसार उनकी मां सीमा गंभीर को हार्ट अटैक आया है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर इंग्लैंड दौरे के बीच में ही भारत लौट आए हैं। इसकी वजह बेहद निजी और भावुक है। जानकारी के अनुसार उनकी मां सीमा गंभीर को हार्ट अटैक आया, जिसके बाद उन्हें तुरंत आईसीयू में भर्ती कराया गया। गंभीर 7 जून को टीम इंडिया के साथ लंदन पहुंचे थे, जहां टीम 5 मैचों की टेस्ट सीरीज की तैयारी कर रही है। खिलाड़ी इस समय बेकेनहैम में अभ्यास में जुटे हैं और आज से इंट्रा-स्क्वाड मैच शुरू होने वाला है। लेकिन उससे पहले ही गंभीर को इमरजेंसी में भारत वापस आना पड़ा।

 17 जून को फिर से जुड़ेंगे टीम के साथ

गंभीर 17 जून को इंग्लैंड वापस लौटेंगे, ताकि वे 20 जून से लीड्स में शुरू हो रहे पहले टेस्ट मैच से पहले टीम के साथ जुड़ सकें। गंभीर की मां का नाम सीमा गंभीर है। उन्हें हार्ट अटैक आने के बाद आईसीयू में भर्ती किया गया। हालांकि डॉक्टरों के अनुसार वे अब खतरे से बाहर हैं, लेकिन स्थिति गंभीर थी, इसलिए गौतम गंभीर ने तुरंत भारत लौटने का फैसला किया।

गौतम गंभीर का पारिवारिक परिचय

गंभीर का परिवार दिल्ली में रहता है। उनके पिता दीपक गंभीर टेक्सटाइल बिज़नेस में हैं। उनकी मां सीमा हाउसवाइफ हैं। गंभीर की एक छोटी बहन एकता भी हैं। उन्होंने अक्टूबर 2011 में नताशा जैन से शादी की थी और उनकी दो बेटियां हैं – Aazeen और Anaiza। गौतम गंभीर का इस मुश्किल समय में परिवार के पास लौटना एक भावुक फैसला है। अच्छी बात ये है कि उनकी मां अब खतरे से बाहर हैं और गंभीर भी समय पर टीम के साथ जुड़ जाएंगे। फैंस उनकी मां के जल्दी ठीक होने की कामना कर रहे हैं।

भारत की टेस्ट टीम

शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, अभिमन्यु ईश्वरन, करुण नायर, नितीश रेड्डी, रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल, वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव.

इंग्लैंड की टीम

शोएब बशीर, जैकब बेथेल, हैरी ब्रुक, ब्रायडन कार्स, सैम कुक, जैक क्रॉली, बेन डकेट, जेमी ओवरटन, ओली पोप, जो रूट, जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), बेन स्टोक्स (कप्तान), जोश टंग, क्रिस वोक्स.

Advertisementspot_img

Also Read:

Cricketers Turn Politician: इन भारतीय खिलाड़ियों ने बदली अपनी पारी, जानें किसका कैसा रहा इनका सियासी सफर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट के मैदान पर देश का नाम रोशन करने वाले कई भारतीय खिलाड़ी संन्यास के बाद राजनीति (Cricketers Turn Politician) की...
spot_img

Latest Stories

Jackky Bhagnani से Shubman Gill ने खरीदा लग्जरी अपार्टमेंट, कीमत जान कर रहा जाएंगे हैरान

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। क्रिकेटर शुभमन गिल ने मुंबई के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵