back to top
22.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

KKR vs PBKS: ये इंडिया का क्रिकेट है…T20 के 1 मैच में बने हैरतअंगेज 523 रन; 42 छक्के, रिकॉर्ड की झड़ी लगी

IPL 2024, KKR vs PBKS : आईपीएल में शुक्रवार को कोलकाता और पंजाब के बीच खेले गए मैच की दोनों पारियों को मिलाकर 42 छक्के लगे। पंजाब टीम ने 24 छक्के और कोलकाता ने 18 छक्के लगाए।

नई दिल्ली, रफ्तार। आईपीएल सीजन 17 के 42वें मुकाबले में शुक्रवार को पंजाब किंग्स ने इतिहास रच दिया। इस टीम ने टी-20 क्रिकेट और आईपीएल के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर चेज किया है। कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने पंजाब को 262 रनों का लक्ष्य दिया था। इसे पंजाब ने आठ गेंद रहते हासिल कर लिया। पंजाब ने इस लक्ष्य को हासिल करके टी-20 क्रिकेट में सबसे बड़े लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा करने का एक साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा है। साल 2023 में साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज के खिलाफ सेंचुरियन में 259 रन चेज किए थे। बता दें साल 2020 में राजस्थान ने पंजाब के खिलाफ 224 रन सफलतापूर्वक चेज किए थे। कल के मैच में दोनों पारियों को मिलाकर कुल 523 रन बने। यह किसी आईपीएल मैच में दोनों टीमों को मिलाकर (एग्रीगेट) दूसरा सबसे अधिक रन हैं।

RCB और SRH के मैच में बने थे सबसे अधिक रन

दरअसल, इसी सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ चिन्नास्वामी में खेले गए मैच में दोनों पारियों को मिलाकर 549 रन बने थे, जो सबसे अधिक थे। इसी सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच हैदराबाद में खेले गए मैच की दोनों पारियों को मिलाकर 523 रन बनाए गए थे।

पंजाब ने लगाए 24 छक्के

मैच में पंजाब टीम ने 24 छक्के लगाए हैं। यह आईपीएल की एक पारी में किसी टीम द्वारा लगाए गए सबसे अधिक छक्के हैं। इसी सीजन में सनराइजर्स ने बेंगलुरु के खिलाफ 22 छक्के मारे थे। टी-20 क्रिकेट में किसी एक पारी में लगे यह दूसरे सबसे अधिक छक्के हैं। पंजाब से आगे नेपाल टीम है। उसने 2023 में एशियाई खेलों में मंगोलिया के खिलाफ 26 छक्के जड़े थे। इस मैच में दोनों पारियों को मिलाकर 42 छक्के लगे। कोलकाता ने 18 छक्के जड़े हैं। इस मामले में दूसरे नंबर पर भी आईपीएल के मैच हैं। इस सीजन में ही सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच हैदराबाद में खेले गए मैच में 38 छक्के लगे थे। आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले गए मुकाबले में भी 38 छक्के मारे गए थे।

कल के मैच की हाईलाइट्स

टॉस हारकर कोलकाता ने पहले बल्लेबाजी की। टीम ने 20 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 261 रन बनाए। फिल सॉल्ट ने 37 गेंदों पर 75 रनों और सुनील नरेन ने 32 गेंदों पर 71 रनों की पारी खेली। इसके जवाब में प्रभसिमरन सिंह ने 20 गेंदों पर 54 रनों की पारी खेलकर पंजाब को जबरदस्त शुरुआत दिलाई। फिर जॉनी बेयरस्टो ने 48 गेंदों पर 108 रन और शशांक सिंह ने 28 गेंदों पर 68 रनों की नाबाद पारी खेलकर पंजाब को जीत दिलाई। इसके साथ पंजाब टीम नौ मैचों में से तीन जीतकर छह अंकों के साथ 8वें स्थान पर पहुंच गई है। कोलकाता दूसरे स्थान पर बरकरार है। कोलकाता आठ मैचों में से पांच जीती और तीन हारी है। टीम के 10 अंक हैं। पंजाब अगला मैच एक मई को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेलेगी। कोलकाता को 29 अप्रैल को दिल्ली के खिलाफ खेलना है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Shashank Singh, KKR vs PBKS: शशांक सिंह बने सिक्स हिटर; 8 गगनचुंबी छक्के जड़े, टी20 वर्ल्ड कप में एंट्री!

नई दिल्ली, रफ्तार। इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (IPL) में बल्लेबाजी में कई बड़े रिकॉर्ड टूट रहे हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और पंजाब...
spot_img

Latest Stories

Travel Tips: पार्टनर को दें सरप्राइज, लेकर जाएं इन जगहों पर मिलेगा सुकून

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप अपने पार्टनर के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵