PBKS vs MI: पंजाब और मुंबई में टक्कर, जानें दोनों टीमों में किसका पलड़ा भारी?

IPL 2024: आईपीएल में आज पांच बार की चैंपियन टीम मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच शाम 7:50 बजे से मुकाबला होगा। दोनों टीमों को बड़ी जीत की दरकार, ताकि उनके प्वाइंट्स बेहतर हो।
पंजाब और एमआई में आज मुकाबला।
पंजाब और एमआई में आज मुकाबला।@PunjabKingsIPL एक्स सोशल मीडिया।

नई दिल्ली, रफ्तार। आईपीएल 2024 में आज 33वां मुकाबला खेला जाएगा। शाम 7:50 बजे से पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस भिड़ेंगी। मुकाबला मोहाली स्थित महाराजा यादविंदर सिंह क्रिकेट स्टेडियम में है। शिखर धवन के अगुआई वाली पंजाब किंग्स अब तक 6 मैचों में से दो मैच जीती है। टीम प्वाइंट्स टेबल में 8वें नंबर पर है। वहीं, मुंबई इंडियंस 6 में से दो मैच जीती है। टीम 9वें पायदान पर है।

दोनों टीमों के बीच हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

पंजाब और मुंबई इंडियंस ने IPL के इतिहास में एक-दूसरे के खिलाफ 31 बार आमने-सामने हुए हैं। पंजाब किंग्स ने 15 मैचों में जीत हासिल की है। जबकि, मुंबई इंडियंस ने 16 मैचों में सफलता पाई है।

लाइव टेलीकास्ट कहां देखें?

पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेले जाने वाले इस मैच को लाइव टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स पर देख सकते हैं। वहीं, स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा एप पर मुफ्त में देख सकते हैं।

पंजाब का स्क्वॉड

कप्तान शिखर धवन, प्रभसिमरन सिंह, मैथ्यू शॉर्ट, सिकंदर रजा, जितेश शर्मा, ऋषि धवन, लियाम लिविंगस्टोन, अथर्व टाइडे, अर्शदीप सिंह, नाथन एलिस, सैम कुरेन, कागिसो रबादा, हरप्रीत बरार, राहुल चाहर, हरप्रीत भाटिया, विद्वथ कावेरप्पा, शिवम सिंह, हर्षल पटेल, क्रिस वोक्स, आशुतोष शर्मा, विश्वनाथ प्रताप सिंह, शशांक सिंह, तनय त्यागराजन, प्रिंस चौधरी, राइली रोसु।

मुंबई का स्क्वॉड

कप्तान हार्दिक पंड्या, रोहित शर्मा, सूर्य कुमार यादव, जसप्रीत बुमराह, डेवाल्ड ब्रेविस, पीयूष चावला, गेराल्ड कोएट्जी, टिम डेविड, श्रेयस गोपाल, इशान किशन, अंशुल कंबोज, कुमार कार्तिकेय, आकाश मधवाल, क्वेना मफाका, मो. नबी, शम्स मुलानी, नमन धीर, शिवालिक शर्मा, रोमारियो शेफर्ड, अर्जुन तेंदुलकर, नुवान तुषारा, तिलक वर्मा, हार्विक देसाई, नेहल वढेरा, ल्यूक वुड।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in