back to top
23.1 C
New Delhi
Friday, March 27, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

U20 World Championship कुश्‍ती में काचल दोचक ने लहराया तिरंगा, जीता गोल्ड मेडल

काजल दोचक ने महिलाओं के 72 किलोग्राम वर्ग में गोल्ड मेडल जीतने में कामयाब रही है। और फाइनल में चीन की लियू युकी को 8-6 से करारी मात दी है।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । बुल्गारिया के समोकोव में अंडर-20 विश्व चैंपियनशिप में भारत का नाम गुंजा है। भारत का प्रतिनिधित्‍व करते हुए अंडर-20 वर्ल्ड चैंपियनशिप में कुश्ती में काजल दोचक ने परचम लहरा दिया है। काजल दोचक ने शानदार और कमाल का प्रदर्शन करते हुए गोल्‍ड मेडल जीता है। 

काजल दोचक ने महिलाओं के 72 किलोग्राम वर्ग में गोल्ड मेडल जीतने में कामयाब रही है। और फाइनल में चीन की लियू युकी को 8-6 से करारी मात दी है। काजल दोचक के सामने चीन की खिलाड़ी लियू युकी पस्‍त नजर आई। काजल के अलावा श्रुति (50 किग्रा) और सारिका (53 किग्रा) ने भी ब्रॉन्ज मेडल जीतने में कामयाब रहे है। 

सेमीफाइनल में किया दमदार प्रदर्शन 

अंडर-20 वर्ल्ड चैंपियनशिप कुश्ती के खेल में भारत की काजल दोचक ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने सबसे पहले बुल्गारिया की एमिली मिहाइलोवा और किर्गिस्तान की कैयरकुल शारशेबायेवा पर धमाकेदार जीत दर्ज की। फिर उन्होंने सेमीफाइनल में भी अपना दमदार खेल के दम पर प्रदर्शन करना जारी रखा। अमेरिका की जैस्मीन रॉबिन्सन को 13-6 से करारी शिकस्त दी। जबकि जैस्मीन मजबूत खिलाड़ी हैं। लेकिन उन्हें हराकर काजल ने फाइनल में जगह बनाई। 

लियू युकी को दी करारी पटखनी 

फाइनल में काजल दोचक का मुकाबला लियू युकी हुआ। इस मुकाबले में एक समय काजल दोचक ने 4-0 की बढ़त हासिल कर ली थी। फिर इसके बाद लियू युकी ने वापसी की और उन्हें टक्कर दी। लेकिन काजल ने अच्छा डिफेंस किया। और अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर वापसी की। काचल ने मौका पड़ते ही आक्रामक रुख अपनाया। अंत में उन्होंने फाइनल मुकाबला 8-6 से अपने नाम कर लिया।

एक रिपोर्ट के मुताबिक, काजल दोचक की शुरुआती दिनों से ही कुश्‍ती में रुचि रही है। उनके परिवार के अन्‍य सदस्‍य भी कुश्‍ती से जुड़े है। उनके पिता और चाचा भी कुश्ती खिलाड़ी रहे हैं। काचल ने एक कुश्‍ती एकेडमी में ट्रेनिंग ली। इसके बाद साल 2024 में उन्होंने 73 किलोग्राम वर्ग में अंडर-17 एशियाई खिताब और 69 किलोग्राम वर्ग में अंडर-17 विश्व खिताब जीता। फिर उन्होंने 2023 में किर्गिस्तान में होने वाली अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में 73 किलोग्राम वर्ग में खिताब जीता था।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵