back to top
33.1 C
New Delhi
Sunday, March 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

विक्की कौशल फिर बढ़ाएंगे जोश, URI के बाद ‘सैम बहादुर’ में निभाएंगे इस जाबांज आर्मी मैन का किरदार

Vicky Kaushal New Movie: विक्की कौशल की फिल्म द ग्रेट इंडियन फैमिली के बाद उनकी एक और फिल्म आने वाली है। फिल्म का नाम-सैम बहादुर है। इसको लेकर काफी बज बना है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। विक्की कौशल की फिल्म द ग्रेट इंडियन फैमिली के बाद उनकी एक और फिल्म आने वाली है। फिल्म का नाम-सैम बहादुर है। इसको लेकर काफी बज बना है। फिल्म से विक्की कौशल का लुक सामने आया था, जिसे अच्छा रिस्पांस भी मिला। एक्टर फिल्म के प्रमोशन में लग हैं। फिल्म का टीजर 14 अक्टूबर को रिलीज होना है। फिल्म में विक्की आर्मी ऑफिसर का रोल निभा रहे हैं। विक्की ने इससे पहले दो बार आर्मी ऑफिर का रोल निभाया है।

फिल्म उरी-द सर्जिकल स्ट्राइक

फिल्म उरी-द सर्जिकल स्ट्राइक में विक्की कौशल आर्मी ऑफिसर थे। उनका नाम मेजर विहान था। उन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक को हेड किया था। फिल्म में उनके करीबी का किरदार निभाने वाले मोहित रैन जिन्होंने मेजर करण का रोल निभाया था। उनकि आतंकी हमले में जान गई थी। फिल्म ने डायलॉग की तरह ही लोगों की रगों में जोश बभरा था। फिल्म का डायलॉग ‘हाउ इस द जोश…हाई सर’ पॉपुलर हुआ था। फिल्म रियल लाइफ सर्जिकल ऑपरेशन पर बेस्ड थी।

फिल्म राजी

फिल्म राजी में भले विक्की कौशल ने आर्मी ऑफिसर की भूमिका निभाई थी। वह पाकिस्तानी सेना के अफसर थे। उनके साथ आलिया भट्ट लीड रोल में थीं। उन्होंने स्पाई एजेंट का रोल निभाया था। जो पाकिस्तान आर्मी के एक ऑफिसर से शादी कर के पाकिस्तान के खिलाफ मिशन को अंजाम देती है। फिल्म में दोनों की ही एक्टिंग को खूब सराहना मिली थी।

अपकमिंग फिल्म सैम बहादुर

फिल्म सैम बहादुर में विक्की कौशल भारतीय सेना की वर्दी पहने दिखेंगे। फिल्म में विक्की कौशल फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ का किरदार निभाएंगे। फिल्म रियल लाइफ कैरेक्टर पर बेस्ड है। फिल्म से विक्की का लुक सामने आया है। 14 अक्टूबर को भारत-पाकिस्तान वर्ल्ड कप के बीच फिल्म का टीजर रिलीज होगा। पहला मौका होगा, जब किसी फिल्म का टीजर भारत-पाकिस्तान मैच के बीच रिलीज किया जाए। इसे लेकर काफी बज बना है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Sonu Sood ने Rajpal Yadav के लिए जताया समर्थन, कहा-उन्हें वह राहत मिले जिसके वे हकदार हैं

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अभिनेता सोनू सूद ने राजपाल यादव के लिए खुलकर समर्थन जताया है, जिनकी आज दिल्ली हाई कोर्ट में करीब 9‑करोड़ के...
spot_img

Latest Stories

Travel Tips: ना जैकेट की टेंशन, ना पसीने की परेशानी-मार्च में इन 5 डेस्टिनेशन्स पर बनाएं प्लान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मार्च यानी मौसम का वो परफेक्ट...

Vastu Tips: आज रंग पंचमी के दिन करें ये खास उपाय, चमक उठेगा भाग्य

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रंग पंचमी को लेकर ऐसा...