back to top
27.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

IND vs NZ : चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में Virat Kohli बना सकते हैं ये 3 बड़े रिकॉर्ड

चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में भारतीय टीम के स्‍टार विराट कोहली के पास तीन बड़े रिकॉर्ड बनाने का मौका है। न्यूजीलैंड-भारत के फाइनल मैच में वे यह रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं।

नई दिल्‍ली रफ्तार डेस्‍क । भारतीय टीम के स्‍टार बल्‍लेबाज विराट कोहली की मैच जिताऊ पारी ने भारत को चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है। टीम इंडिया का फाइनल मुकाबाला न्‍यूजीलैंड से होगा। यह फाइनल मुकाबला कल यानी 9 मार्च को दुबई इंटरनेशल स्‍टेडियम में खेला जाएगा। इस फाइनल में कोहली कई रिकार्ड्स बनाने की देहलीज पर खड़े हैं। हम आपको उनके 3 बड़े रिकार्ड्स के बारे में बता रहे हैं, जो वह चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में बना सकते हैं। 

पाकिस्तान के खिलाफ खेली शानदार पारी

टीम इंडिया के स्‍टार बैटर विराट कोहली का आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में सफर बेहतर रहा है, उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ हुए दूसरे मैच में शानदान शतकीय पारी खेली और भारत ने मैच जीत लिया। इसके बाद सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 84 रनों की शानदार पारी खेली, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ़ द मैच भी चुना गया। अब उन्हें इसी तरह की पारी फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ भी खेलनी होगी। यहां ये कई बड़े अहम रिकॉर्ड तोड़ सकते है।

चैंपियंस ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन

विराट कोहली वेस्‍टइंडिज के दिग्‍ग्‍ज क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़कर चैंपियंस ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन सकते हैं। कोहली के अभी 17 मैचों की 16 पारियों में 746 रन हैं। वह इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। वेस्‍टइंडिज के दिग्‍ग्‍ज क्रिस गेल 791 रनों के साथ टॉप पर बने हुए। अगर कोहली कीवियों के खिलाफ फाइनल में 46 रन बनाते हैं तो वह चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे।

चैंपियंस ट्रॉफी में सबसे ज्यादा कैच

चैंपियंस ट्रॉफी में सबसे ज्यादा कैच पकड़ने वाले भारतीय खिलाड़ी अभी सौरव गांगुली हैं। गांगुली ने 13 मैचों में 12 कैच पकड़े हैं। विराट कोहली इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं, उन्होंने 17 मैचों में 11 कैच पकड़े हैं। अगर विराट न्यूजीलैंड के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में 1 कैच पकड़ते हैं तो उनकी बराबरी कर लेंगे। 2 कैच के साथ वह गांगुली का रिकॉर्ड तोड़कर टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे ज्यादा कैच पकड़ने वाले भारतीय खिलाड़ी बन जाएंगे।

न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा रन 

इस वक्त न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्‍यादा वनडे रन बनाने वाले भारतीय बल्‍लेबाज सचिन तेंदुलकर हैं। सचिन के नाम 42 मैचों में 1750 रन हैं। वहीं दूसरे नंबर पर विराट कोहली हैं, जिनके नाम 32 मैचों में 1656 रन हैं। सचिन के इस बड़े रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए विराट कोहली को एक लंबी पारी खेलने की जरुरत है। लेकिन हम जानते हैं कि वह बड़े मैच के प्लेयर हैं। कोहली को सचिन के इस बड़े रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ 95 रनों की खेलनी होगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

पिता के निधन से शोक में डूबे रिंकू सिंह, टूर्नामेंट में खेलेंगे या नहीं? BCCI ने दी ताजा जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह पर 27 फरवरी की सुबह दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। लिवर कैंसर से जूझ रहे...
spot_img

Latest Stories

अपने घर का सपना होगा पूरा, जानिए Pradhan Mantri Awas Yojana में कैसे करें आवेदन?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Pradhan Mantri Awas Yojana (PMAY) भारत...

Virat Kohli vs Rohit Sharma: IPL में बतौर ओपनर किसने सबसे ज्यादा रन जड़े हैं? आंकड़े देखकर हैरान हो जाएंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट लवर्स के लिए एक बार...

Google में नौकरी पाना है आसान, इस प्रॉसेस को फॉलो करेंगे तो इंटर्नशिप पर बरसेंगे लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Google जैसी बड़ी और वैश्विक कंपनी...

असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते हैं लेकिन नहीं पता UGC NET दें या CSIR NET? जानिए दोनों में क्या है अंतर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जो छात्र असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते...

IPL में अब कभी दिखाई नहीं देंगी ये टीमें, कभी आईपीएल में बोलती थी तूती

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League (IPL) दुनिया की...

26 या 27 मार्च, किस दिन मनाई जाएगी रामनवमी, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पौराणिक कथाओं के अनुसार, चैत्र...

बार-बार हो रहा है डैंड्रफ, तो इन बातों को न करें नजरअंदाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आपको बार-बार डैंड्रफ का...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵