back to top
32.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

न्यायाधीशों को निर्णय लेते समय आर्थिक सिद्धांतों के बारे में सोचना चाहिए : विशेषज्ञ

सोनीपत, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। न्यायपालिका के प्रत्येक आदेश का आर्थिक प्रभाव पड़ने की संभावना है, इसलिए न्यायाधीशों को मामलों पर फैसला सुनाते हुए आर्थिक सिद्धातों पर ध्यान देना चाहिए। यह बात ओ. पी. जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी (जेजीयू) और कट्स (सीयूटीएस) इंटरनेशनल की ओर से आयोजित दो दिवसीय वर्चुअल इवेंट के दौरान विशेषज्ञों ने कही। 27-28 अप्रैल को आयोजित यह दो दिवसीय राष्ट्रीय आभासी सम्मेलन न्यायिक निर्णयों में आर्थिक आयाम विषय पर केंद्रित है। ओ. पी. जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी के संस्थापक कुलपति प्रोफेसर (डॉ.) सी. राज कुमार ने सम्मेलन के उद्घाटन समारोह में कहा कि न्यायपालिका को सिद्धांतों के एक मजबूत सेट को विकसित करने की आवश्यकता है, जिसके आधार पर यह उन मामलों में हस्तक्षेप को अलग कर सकता है, जो कानून से संबंधित नहीं हैं, लेकिन नीतिगत प्रश्न हैं। कट्स इंटरनेशनल के महासचिव प्रदीप मेहता ने कहा कि एक तर्क या संवाद चलन में है कि न्यायाधीशों को मामलों पर फैसला सुनाते हुए आर्थिक सिद्धातों पर ध्यान देना चाहिए। न्यायपालिका के प्रत्येक आदेश का एक आर्थिक प्रभाव होने की संभावना है, चाहे यह प्रभाव बड़ा हो या छोटा। आगे एक तरीका यह है कि इस मुद्दे की गहराई से जांच करने के लिए विशेषज्ञ समितियों को नियुक्त किया जाए, इसकी प्रवर्तनीयता का विश्लेषण किया जाए और फिर कार्रवाई की जाए। इस वर्चुअल इवेंट में न्यायाधीशों के साथ ही 45 से अधिक विचारशील नेताओं, सरकार और नियामक निकायों के विशेषज्ञों, निजी क्षेत्र के प्रतिनिधियों, शिक्षाविदों एवं विद्वानों, मीडिया के प्रतिनिधियों तथा उपभोक्ता संरक्षण समूहों, पर्यावरण वकालत समूह सहित नागरिक समाज और विभिन्न ट्रेड यूनियन से जुड़े विशेषज्ञों के भाग लेने की उम्मीद है। भारत के सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता प्रोफेसर (डॉ.) ए. फ्रांसिस जूलियन ने कहा कि वैश्वीकरण की दुनिया में प्रतियोगिता और स्तर के खेल के क्षेत्र का सिद्धांत महत्वपूर्ण है और अब अदालतें तेजी से आर्थिक तर्कों के प्रति ग्रहणशील हैं। कानून के आर्थिक विश्लेषण ने पारिवारिक कानून (फेमिली लॉ), बौद्धिक संपदा कानून, स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के अलावा अन्य चीजों को शामिल करने के लिए अपने मूल दायरे से कई क्षेत्रों में विस्तार किया है। –आईएएनएस एकेके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

कर्नाटक सरकार का फैसला! रमजान में उर्दू स्कूलों का समय बदलेगा, आदेश किया जारी

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । कर्नाटक सरकार ने रमजान के महीने के दौरान राज्य के उर्दू माध्यम स्कूलों के समय में बदलाव करने...
spot_img

Latest Stories

LPG Crisis: भारत में कब-कब आया LPG गैस संकट? जानिए 2026 से पहले कब-कब लोगों को हुई गैस की किल्लत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते...

Chaitra Navratri 2026: घटस्थापना मुहूर्त, पूजा विधि और नौ दिन की त्योहार की पूरी जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म का सबसे पवित्र और...

भारत में क्या है इच्छा मृत्यु की प्रक्रिया? विदेशों से कितनी अलग है पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार 11 मार्च को सुप्रीम कोर्ट...

बॉक्स ऑफिस पर The Kerala Story 2 का रहा अच्छा प्रदर्शन, जानिए कलेक्शन रिपोर्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी 2: गोज...

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व...

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...