back to top
29.1 C
New Delhi
Saturday, April 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Team India के सबसे अमीर प्‍लेयर कौन, किसकी सबसे कम ? जाने इन सभी खिलाड़ियों की नेटवर्थ

टीम इंडिया का चैंपियन ट्रॉफी 2025 में शानदार प्रदर्शन रहा। पूरे टूर्नामेंट में टीम शानदार फार्म में दिखी । आइये जानते हैं इन खिलाड़ियों की कमाई और उनकी नेटवर्थ के बारे में...

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । दुबई में रविवार को खेले गए चैंपियन ट्रॉफी 2025 के फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने न्‍यूजीलेंड को हराकर खिताब अपने नाम किया। कप्‍तान समेत टीम के स्‍टार बल्‍लेबाजों ने शानदार पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई। चैंपियन ट्रॉफी हासिल करने वाली रोहित एंड कंपनी के 11 धुरंधर खिलाड़ी न केवल क्रिकेट की पिच पर, बल्कि कमाई और नेटवर्थ के मामले में भी आगे निकल चुके हैं। 

रोहित की अगुवाई में टीम इंडिया ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार फार्म में दिखी । इस दौरान शुरुआत से लेकर अंत तक टीम एक भी मैच नहीं हारी। लेकिन क्‍या आप जानते हैं कि इन खिलाड़ियों की कमाई कितनी होगी? और किस खिलाड़ी की कुल कितनी नेटवर्थ है? नहीं जानते तो हम आपको यहां इन खिलाड़ियों की कमाई और नेटवर्थ के बारे में बताएंगे। 

ग्रेड-ए+ कॉन्ट्रैट में शामिल खिलाड़ी

टीम इंडिया के धुंरधर खिलाड़ी विरोट कोहली की बात करें तो इनकी सबसे ज्यादा नेटवर्थ है, जो BCCI के A+ कॉन्ट्रैक्ट के तहत आते हैं और उनकी कुल संपत्ति करीब 1050 करोड़ रुपये है। कप्तान रोहित शर्मा भी BCCI के A+ कॉन्ट्रैक्ट के खिलाड़ी हैं और जिन्‍हें वार्षिक 7 करोड़ रुपये सैलरी के रूप में मिलते हैं। रोहित की नेटवर्थ करीब 214 करोड़ रुपये है।

वहीं, अनुभवी ऑल राउंडर रविंद्र जडेजा ने भी फाइनल मुकाबले में शानदार प्रदर्शन किया। इनकी अनुमानित नेटवर्थ करीब 120 करोड़ रुपये है। टीम इंडिया के विकेट कीपर और बल्‍लेबाज के एल राहुल की नेटवर्थ करीब 100 करोड़ रुपये के आसपास है। इसी सूची में अगला नाम ऑल राउंडर हार्दिक पंड्या का आता है। हार्दिक को प्रतिवर्ष करीब 5 करोड़ रुपये सैलरी के रूप में मिलते हैं। इनकी नेटवर्थ करीब 94 करोड़ रुपये है।

ग्रेड-ए कॉन्ट्रैट में शामिल खिलाड़ी

तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ग्रेड-ए कॉन्ट्रैट है। जिन्‍हें हार्दिक पंड्या की तरह 5 करोड़ रुपये बीसीसीआई से सेलरी के रूप में मिलते हैं। शमी की संपत्ति करीब 55-60 करोड़ के आसपास है। वहीं, श्रेयर अय्यर ने पूरे टूर्नामेंट में अपनी बल्लेबाजी से सभी को चौंकाया है। टीम इंडिया के इस खिलाड़ी की नेटवर्थ लगभग 58 करोड़ रुपये है। 

इसके अलावा अक्षर पटेल की नेटवर्थ लगभग 50-60 करोड़ के आसापास है। वहीं, टीम के सलामी बल्‍लेबाज शुभमन गिल की कुल संपत्ति करीब 34 करोड़ रुपये है। जबकि कुलदीप यादव की संपत्ति तकरीबन 32 करोड़ रुपये है। टीम इंडिया के स्पिन गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती भी इसी सूची में हैं। ये करीब 40 करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक हैं। 

Advertisementspot_img

Also Read:

Anushka Sharma से लेकर Mahika Sharma तक, मिलिए IPL खेल रहे भारतीय क्रिकेटरों की पत्नियों और गर्लफ्रेंड्स से

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। भारत में क्रिकेट लोगों के लिए सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि एक धर्म है। इसलिए, लोग अक्सर अपने पसंदीदा क्रिकेटरों...
spot_img

Latest Stories

स्वाति नाम का मतलब-Swati Name Meaning

Meaning of Swati /स्वाति नाम का मतलब: Pure/ पवित्र,...

इस तारीख से खुलेंगे Badrinath Dham के कपाट, जानिए मंदिर के बारे में सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में बहुप्रतीक्षित चारधाम यात्रा...

ट्रेडिशनल हो या वेस्टर्न Jhanvi Kapoor का हर लुक होता है खास, सोशल मीडिया पर ढाती हैं कहर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जाह्नवी कपूर (Jhanvi kapoor) अपने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵