back to top
27.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

‘चिनैनी-पट्टनगढ़ मार्ग पर स्थित तवी नदी पर बने लकड़ी के पुल की हालत काफी खस्ता‘

उधमपुर, 27 अप्रैल(हि.स.)। चिनैनी को पट्टनगढ़ व कई अन्य गांवों को जोड़ने वाले लकड़ी के पुल की हालत खस्ता हो जाने के कारण वाहनों को आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय वासी सुभाष शर्मा, काकू राम, सतपाल, वरूण शर्मा आदि ने बताया कि कई दशक पहले चिनैनी-पट्टनगढ़ सड़क मार्ग पर स्थित तवी नदी पर बना लकड़ी का पुल बार-बार ठीक करने के बावजूद भी कुछ ही माह में खस्ता हालत में पहुंच जाता है। उनका कहना था कि इस पुल से काफी संख्या में वाहन गुजरते हैं तथा यह पुल कई गांवों को चिनैनी के साथ जोड़ता है। इस पुल के रखरखाव की तरफ खास ध्यान नहीं देने के कारण एक बार फिर से यह लकड़ी का पुल खस्ता हालत में पहंुच गया। इसमें लगाए गए शतहीर उखड़ चुके हैं जोकि आने-जाने वाले वाहनों के लिए काफी परेशानी का कारण बन रहे हैं। गांव वासियों का कहना था कि काफी दशकों के उपरांत प्रदेश सरकार द्वारा नए पुल का निर्माण कार्य तो शुरू किया गया है, जिससे स्थानीय वासी खुश हैं लेकिन जब तक नया पुल नहीं बन जाता है तब तक पुराने लकड़ी के पुल के रखरखाव की तरफ भी ध्यान देने की जरूरत है ताकि आने-जाने वाले वाहनों को दिक्कतों का सामना न करना पड़े। उन्होंने पीडीसी व जिला प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि जल्द से जल्द इस पुल से उखड़ चुके शतहीरों को दोबारा ठीक किया जाए ताकि आने-जाने वाले वाहनों को दिक्कतों का सामना न करना पड़े। हिन्दुस्थान समाचार/रमेश/बलवान ——-

Advertisementspot_img

Also Read:

Battle of Galwan पर बवाल: चीनी मीडिया ने सलमान खान की फिल्म पर उठाए सवाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की अपकमिंग फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ इन दिनों जबरदस्त सुर्खियों में है। सच्ची घटनाओं पर आधारित इस...
spot_img

Latest Stories

ऐरा का मतलब – Aira Name Meaning

Aira Name Meaning – ऐरा नाम का मतलब :...

फिल्म Bhooth Bangla एक्ट्रेस Wamiqa Gabbi के बोल्ड फोटोशूट ने हिलाया इंटरनेट, फिदा हुए फैंस

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस वामिका गब्बी (Wamiqa...

Avadh Ojha ने की नीतीश कुमार को PM बनाने की वकालत, BJP को दे डाली नसीहत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में एक बार...

हर रोज बढ़ रहा गर्मी का सितम, ऐसे रखें अपने साथ-साथ परिवार का ख्याल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिन पर दिन गर्मी बढ़ती...

Sanjay Nishad के बयान से यूपी सियासत गरम, पश्चिमी यूपी को लेकर BJP की बढ़ी टेंशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजनीति में आगामी...

45 की उम्र में भी Shweta Tiwari ढा रही है कहर, रेड साड़ी में देखें एक्ट्रेस का ये अंदाज

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। श्वेता तिवारी अपनी फिटनेस से...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵