back to top
23.1 C
New Delhi
Monday, March 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

IPL 2024: IPL में जिसे किसी ने नहीं खरीदा, उसने सिर्फ 13 गेंदों पर जड़ा अर्धशतक, 8 छक्के-4 चौके भी लगाए

Abu Dhabi T10 League: आबुधाबी में टी-10 क्रिकेट लीग खेला जा रहा है। लीग में इंग्लैंड के बल्लेबाज कोहलर-कैडमोर के नाम शानदार रिकॉर्ड दर्ज हुआ है।

नई दिल्ली, रफ्तार। आबुधाबी में टी-10 क्रिकेट लीग खेला जा रहा है। इसमें दुनिया की कई टीमों के खिलाड़ी खेल रहे हैं। अब टी-10 लीग में इंग्लैंड के बल्लेबाज कोहलर-कैडमोर के नाम शानदार रिकॉर्ड दर्ज हुआ है। टी-10 लीग में कोहलर ने इस सीजन का सबसे तेज अर्धशतक लगाया है। नॉदर्न वारियर्स के विरुद्ध खेलते हुए कोहलर ने 13 गेंदों पर ही अर्धशतक जड़ा। उनकी इस अर्धशतक की बदौलत टीम डेक्कन ग्लैडिएटर्स ने शानदार जीत दर्ज की।

आईपीएल में नहीं मिला था कोई खरीदार

इंग्लैंड के खिलाड़ी कोहलर-कैडमोर को इंग्लैंड टीम के लिए डेब्यू का मौका नहीं मिला है, लेकिन उनके इस प्रदर्शन को देखते हुए अब उम्मीद लगाई जा रही। आईपीएल 2022 में कोहलर-कैडमोर को खरीदार नहीं मिला था। उस वक्त उनकी बेस प्राइस 40 लाख रुपए थी। अब तक कोहलर 169 टी-20 मैच खेले हैं।उन्होंने 140 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से 4423 रन बनाए।

डेक्कन ग्लैडिएटर्स ने 2 विकेट गंवाकर हासिल किया लक्ष्य

नॉदर्न वारियर्स ने पहले बल्लेबाजी कर 10 ओवर में 6 विकेट गंवाकर 100 रन बनाए थे। नॉदर्न वारियर्स से जेम्स नीशम ने 23 गेंदों पर सबसे अधिक 31 रन बनाए। जेम्स नीशम ने 2 चौके और 2 छक्के जड़े। वहीं, लक्ष्य को डेक्कन ग्लैडिएटर्स ने 6.1 ओवर में 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया। डेक्कन से कोहलर ने 19 गेंदों पर 69 रनों की पारी खेली। कोहलर ने 4 चौके और 8 छक्के ठोके। डेक्कन ने 60 गेंदों के मैच को 37 गेंद पहले जीता।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

रफ़्तार के WhatsApp Channel को सब्सक्राइब करने के लिए क्लिक करें Raftaar WhatsApp

Telegram Channel को सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें Raftaar Telegram

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

सुबोध नाम का मतलब- Subodh Name Meaning

सुबोध नाम का मतलब – Subodh Name Meaning: Simple...

TT अगर रिश्वत मांगे तो तुरंत ऐसे करें शिकायत, बेहद आसान है तरीका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। एक जगह से दूसरी जगह जाने...

West Bengal Assembly Election 2026: Diamond Harbour सीट पर BJP के लिए कड़ी चुनौती, TMC का रहा है दबदबा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में...

अपने घर का सपना होगा पूरा, जानिए Pradhan Mantri Awas Yojana में कैसे करें आवेदन?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Pradhan Mantri Awas Yojana (PMAY) भारत...

Virat Kohli vs Rohit Sharma: IPL में बतौर ओपनर किसने सबसे ज्यादा रन जड़े हैं? आंकड़े देखकर हैरान हो जाएंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट लवर्स के लिए एक बार...

Google में नौकरी पाना है आसान, इस प्रॉसेस को फॉलो करेंगे तो इंटर्नशिप पर बरसेंगे लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Google जैसी बड़ी और वैश्विक कंपनी...

असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते हैं लेकिन नहीं पता UGC NET दें या CSIR NET? जानिए दोनों में क्या है अंतर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जो छात्र असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵