back to top
36.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अगले साल आईपीएल खेलूंगा, क्योंकि चेन्नई के प्रशंसकों को धन्यवाद देना चाहता हूं: धोनी

मुंबई, 20 मई (आईएएनएस)। महेंद्र सिंह धोनी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2023 सीजन में भी चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते नजर आएंगे, क्योंकि वह चेन्नई में प्रशंसकों को विदाई देना चाहते हैं और अपने प्रशंसकों को उनका समर्थन करने के लिए धन्यवाद देना चाहते हैं। खुद धोनी ने इस बारे में पुष्टि की है। इस साल जुलाई में 41 साल के होने वाले चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ने आईपीएल 2024 में भी बाहर होने से इनकार नहीं किया, यह कहते हुए कि आप भविष्यवाणी नहीं कर सकते कि अगले दो साल में क्या होगा। धोनी ने शुक्रवार को यहां ब्रेबोर्न स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आईपीएल 2022 में अपनी टीम के लीग के आखिरी मैच के लिए टॉस के दौरान अगले साल भी खेलने की पुष्टि की। 2008 में फ्रेंचाइजी की स्थापना के बाद से चेन्नई सुपर किंग्स का नेतृत्व करने वाले धोनी ने उन्हें चार आईपीएल खिताब दिलाए हैं। आईपीएल 2022 की शुरुआत से कुछ दिन पहले कप्तानी छोड़ दी, लेकिन आईपीएल के इस सीजन के बीच में ही रवींद्र जडेजा से बागडोर वापस संभालनी पड़ी, क्योंकि टीम ने प्रदर्शन करने के लिए संघर्ष किया था। अगले साल आईपीएल खेलने के लिए उनकी वापसी की संभावना के बारे में पूछे जाने पर भारत के पूर्व कप्तान ने कहा कि वह निश्चित रूप से खेलेंगे, क्योंकि वह चेन्नई में प्रशंसकों के सामने फिर से खेलना चाहते हैं। धोनी ने कहा, उम्मीद है कि अगले साल एक मौका होगा, जहां टीमें यात्रा करेंगी, इसलिए यह उन सभी अलग-अलग जगहों के लिए धन्यवाद देना चाहूंगा, जहां हम अलग-अलग जगहों पर मैच खेलेंगे। उन्होंने आगे बात करते हुए कहा कि शायद आईपीएल 2023 भी उनके आखिरी साल नहीं हो सकता है, क्योंकि कोई नहीं जानता कि अगले दो साल में क्या होगा। धोनी ने कहा, यह मेरा आखिरी साल होगा या नहीं, यह एक बड़ा सवाल है क्योंकि आप जानते हैं कि हम वास्तव में दो साल के बारे में भविष्यवाणी नहीं कर सकते हैं, लेकिन निश्चित रूप से मैं अगले साल मजबूत वापसी के लिए कड़ी मेहनत करूंगा। यह स्पष्ट नहीं है कि वह अगले साल सीएसके के कप्तान के रूप में वापसी करेंगे या इस साल की तरह कप्तानी छोड़ देंगे। –आईएएनएस आरजे/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

IPL से पहले बड़ा कबूलनामा, RCB को लेकर जितेश का बयान हो रहा है जबरदस्त वायरल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 से पहले क्रिकेट जगत में उस वक्त हलचल मच गई, जब जितेश शर्मा ने अपनी ही टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को लेकर बड़ा...
spot_img

Latest Stories

बॉक्स ऑफिस पर The Kerala Story 2 का रहा अच्छा प्रदर्शन, जानिए कलेक्शन रिपोर्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी 2: गोज...

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व...

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...

हरीश राणा को SC ने इच्छा मृत्यु की इजाजत दी, देश में पहली बार हुआ ऐसा फैसला

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को...

आज OTT पर लगेगा क्राइम पॉलीटिकल फिल्मों का ड्रामा, जानिए रिलीज होगी कौन सी फिल्म और सीरीज?

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हर महीने...

Share Market: शेयर बाजार के लड़खड़ाए कदम, 435 अंक गिरा Sensex; Nifty भी 110 अंक नीचे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को...