back to top
27.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Asia Cup 2025 : क्या एशिया कप से कट जाएगा मोहम्मद सिराज का पत्ता? गौतम गंभीर के फैसले से मिले संकेत

मोहम्मद सिराज को टेस्ट और वनडे टीम का अहम हिस्सा माना जा रहा है, लेकिन टी20 में उनकी जगह स्थायी नहीं दिख रही है। उनके एशिया कप 2025 में खेलने पर सस्पेंस बना हुआ है।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । मोहम्मद सिराज ने इंग्लैंड के खिलाफ 5 टेस्ट मैचों की सीरीज में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 23 विकेट लिए। उनकी घातक गेंदबाजी की बदौलत भारत ने 5वां टेस्ट जीता और सीरीज 2-2 से बराबरी पर खत्म हुई। अब भारत एक महीने बाद एशिया कप 2025 में हिस्सा लेने वाला है, जिसकी शुरुआत 9 सितंबर से होगी। ऐसे में बड़ा सवाल है कि क्या सिराज इस टूर्नामेंट में खेलते नजर आएंगे या नहीं?

गौतम गंभीर के मुख्य कोच बनने के बाद सिराज सिर्फ एक टी20 सीरीज में ही शामिल हुए हैं, जिससे संकेत मिलता है कि टी20 टीम में उनकी जगह अभी तय नहीं मानी जा सकती। एशिया कप 2025 यूएई में खेला जाएगा और यह 9 से 28 सितंबर तक टी20 फॉर्मेट में आयोजित होगा। टेस्ट और वनडे में सिराज का स्थान मजबूत है, लेकिन टी20 की राह उनके लिए आसान नहीं रही है। उन्होंने अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय टी20 जुलाई 2024 में खेला था। इसके बाद भारत ने बांग्लादेश, साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज खेली, लेकिन सिराज को मौका नहीं मिला।

मोहम्मद सिराज Asia Cup 2025 में खेलेंगे या नहीं? 

गौतम गंभीर को जुलाई 2024 में भारतीय टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया था। उनके कार्यकाल में अब तक मोहम्मद सिराज केवल एक टी20 सीरीज में ही नजर आए हैं। गंभीर ने अपने कोचिंग दौर में स्पष्ट संकेत दिए हैं कि वे युवा खिलाड़ियों को अधिक मौके देने के पक्षधर हैं। 

दरअसल, गंभीर की रणनीति रही है कि तीनों फॉर्मेट (टी20, वनडे और टेस्ट) के लिए अलग-अलग टीमों का निर्माण किया जाए। इस दिशा में देखा गया है कि सिराज को टेस्ट और वनडे टीम का अहम हिस्सा माना जा रहा है, लेकिन टी20 में उनकी जगह स्थायी नहीं दिख रही है। भारत ने हाल ही में खेले 12 टी20 मैचों में सिराज को मौका नहीं दिया है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या मोहम्मद सिराज गौतम गंभीर की टी20 योजनाओं में फिट नहीं बैठते? और क्या एशिया कप 2025 में उन्हें मौका मिलेगा या नहीं, इस पर अब भी सस्पेंस बना हुआ है।

मोहम्मद सिराज का टी20 करियर

तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने 2017 में टी20 इंटरनेशनल डेब्यू किया था। लेकिन 8 साल के करियर में अब तक उन्हें केवल 16 टी20 मैच खेलने का मौका मिला है, जिनमें उन्होंने 14 विकेट चटकाए हैं। सिराज ने अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय टी20 मैच जुलाई 2024 में श्रीलंका के खिलाफ खेला था। अगर बात करें आईपीएल 2025 सीजन की, तो इस बार सिराज को उनकी पुरानी टीम आरसीबी ने रिटेन नहीं किया, जिसके बाद वे गुजरात टाइटंस की ओर से खेले। उन्होंने 15 मैचों में 16 विकेट लिए। उनका इकॉनमी रेट 9.24 का रहा

Advertisementspot_img

Also Read:

Cricketers Turn Politician: इन भारतीय खिलाड़ियों ने बदली अपनी पारी, जानें किसका कैसा रहा इनका सियासी सफर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट के मैदान पर देश का नाम रोशन करने वाले कई भारतीय खिलाड़ी संन्यास के बाद राजनीति (Cricketers Turn Politician) की...
spot_img

Latest Stories

ऐरा का मतलब – Aira Name Meaning

Aira Name Meaning – ऐरा नाम का मतलब :...

फिल्म Bhooth Bangla एक्ट्रेस Wamiqa Gabbi के बोल्ड फोटोशूट ने हिलाया इंटरनेट, फिदा हुए फैंस

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस वामिका गब्बी (Wamiqa...

Avadh Ojha ने की नीतीश कुमार को PM बनाने की वकालत, BJP को दे डाली नसीहत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में एक बार...

हर रोज बढ़ रहा गर्मी का सितम, ऐसे रखें अपने साथ-साथ परिवार का ख्याल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिन पर दिन गर्मी बढ़ती...

Sanjay Nishad के बयान से यूपी सियासत गरम, पश्चिमी यूपी को लेकर BJP की बढ़ी टेंशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजनीति में आगामी...

45 की उम्र में भी Shweta Tiwari ढा रही है कहर, रेड साड़ी में देखें एक्ट्रेस का ये अंदाज

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। श्वेता तिवारी अपनी फिटनेस से...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵